अमेठी में कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में प्रचार करेंगीं प्रियंका

अमेठी 23 फ़रवरी (वेदांत समाचार)। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी आज, 23 फरवरी को उत्तर प्रदेश के अमेठी में कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में चुनाव अभियान में हिस्सा लेंगी।

प्रियंका गांधी दोपहर 12 जगदीशपुर तथा 1.30 बजे गौरीगंज में जनसभा को संबोधित करेंगीं। इसके बाद दोपहर 3 बजे ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय से राजीव गांधी की प्रतिमा तक डोर टू डोर अभियान करेंगीं। 4.30 बजे जायस, जगदीशपुर चौराहा से सलोन मोड तक डोर टू डोर अभियान के बाद शाम 5.30 बजे नसीराबाद में जनसभा को संबोधित करेंगीं।