नई दिल्ली ,13 मई: Jacob Bethells Gold Chain: खिलाड़ी सिर्फ अपने खेल को लेकर ही जुनूनी नहीं होते. कई खिलाड़ियों को महंगी चीजें और आभूषण पहनने का शौक भी होता है. क्रिकेटरों में भी इस तरह के शौक होते हैं. ऐसे ही एक क्रिकेटर इंग्लैंड के जैकब बेथेल भी हैं, जो गले में गोल्ड चेन पहनकर KKR के खिलाफ मुकाबला खेलने उतरे थे. लेकिन, किसी को क्या पता था कि इस मैच में उनकी गोल्ड चेन न्यूज बनने वाली है? भारत में गोल्ड के दाम में लगी आग के बीच जब रायपुर के मैदान पर खेलने के दौरान जैकेब बेथेल की चेन गले से गिर गई और उन्हें पता भी नहीं चला, तो फिर वो चर्चा का विषय बन गई.
जैकब बेथेल की गोल्ड चेन का क्या हुआ?
वैसे RCB के ओपनर जैकब बेथेल के गले से गोल्ड चेन गायब कैसे हुई? तो ये कोई चेन स्नैचिंग से जुड़ा मामला नहीं है बल्कि यहां गायब होने का मतलब है चेन के गिर जाने से, जिसका खिलाड़ी को पता भी नहीं था. 13 मई को खेले RCB vs KKR के मुकाबले में ये घटना तब घटी जैकेब बेथेल आउट हुए.
गेंद हेलमेट पर लगने से झटके से गिर गई गोल्ड चेन
RCB की इनिंग के चौथे ओवर की दूसरी गेंद पर जैकेब बेथेल कार्तिक त्यागी की 144 KMPH की रफ्तार से आई एक बाउंसर पर कैच आउट हुए. त्यागी की वो शॉर्ट पिच गेंद पहले बैथेल के हाथ और फिर हेलमेट पर लगी. हेलमेट पर गेंद लगने की वजह से जब झटका लगा तो गोल्ड की चेन गले से उतर कर नीचे गिर गई थी.
गोल्ड चेन के गिरने का बेथेल को पता भी नहीं चला
अब बॉल के जमीन पर गिरने से पहले कार्तिक त्यागी के हाथों ही लपके जाने के कारण जैकेब बेथेल तो आउट होकर डग आउट लौट गए. लेकिन, इस बीच उन्हें इसका तनिक भी एहसास नहीं रहा कि उनकी गोल्ड चेन पिच पर ही गिर गई है.
देवदत्त पडिक्कल को मिली जैकब बेथेल की गोल्ड चेन
जैकेब बेथेल के आउट होने के बाद RCB के अगले बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल बल्लेबाजी के लिए आए , जिन्हें अपने साथी खिलाड़ी की पिच पर गिरी वो गोल्ड चेन मिली, जिसे उन्होंने उठाकर अंपायर को दे दी.
IPL 2026 में बेथेल का प्रदर्शन
जैकेब बेथेल के KKR के खिलाफ प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने फिर से निराश किया है. वो 12 गेंदों में सिर्फ 15 रन ही बना सके. बेथेल को फिल सॉल्ट की इंजरी के बाद RCB के लिए ओपनिंग करने का मौका मिला था. लेकिन IPL 2026 में अब तक खेली 6 पारियों में केवल 85 रन ही बना सके हैं.

