मेष राशि (Aries)
मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। कोई शुभ सूचना मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए तरक्की के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में जल्दबाजी से बचें, अन्यथा काम बिगड़ सकता है। व्यापारियों को सोच-समझकर धन खर्च करने की सलाह है। विद्यार्थियों के लिए दिन सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।
वृषभ राशि (Taurus)
आज का दिन व्यस्तता भरा रहेगा। नौकरीपेशा लोग अधिक कार्यभार के कारण परेशान रह सकते हैं। माता-पिता के साथ समय बिताना लाभदायक रहेगा। व्यापार में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। परिवार में विवाद से बचें और अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें। सेहत का ध्यान रखना जरूरी होगा।
मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि के जातकों के लिए दिन शानदार रहेगा। व्यापारियों को सतर्क रहने की आवश्यकता है। किसी को उधार देने या लेने से बचें। जीवनसाथी के साथ विवाद हो सकता है, लेकिन आप उसे सुलझाने में सफल रहेंगे। परिवार के साथ धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतें।
कर्क राशि (Cancer)
आज का दिन शुभ रहेगा। नौकरीपेशा लोगों के प्रमोशन या स्थानांतरण के योग बन रहे हैं। कोई अच्छी खबर मिल सकती है। विद्यार्थी विदेश में पढ़ाई का विचार बना सकते हैं। घर में रिश्तेदारों का आगमन होगा और परिवार के साथ समय अच्छा बीतेगा। स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिलेगा।
सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि वालों के लिए दिन उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है। नौकरी में तनाव की स्थिति बन सकती है। कार्यक्षेत्र में लापरवाही से बचें। पुराने रुके हुए काम पूरे करने के लिए समय अनुकूल है। इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का इस्तेमाल सावधानी से करें, दुर्घटना की आशंका है।
कन्या राशि (Virgo)
आज का दिन मिला-जुला रहेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन सामान्य रहेगा। दोस्तों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। व्यापारियों को बड़ा लाभ हो सकता है। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात मन को खुश करेगी। संतान पक्ष को लेकर चिंता बनी रह सकती है।
तुला राशि (Libra)
तुला राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। व्यापार में लाभ के योग बन रहे हैं। विद्यार्थियों के लिए दिन थोड़ा तनावपूर्ण रह सकता है। नौकरीपेशा लोगों के लिए परिस्थितियां सामान्य रहेंगी। घर से निकलते समय बुजुर्गों का आशीर्वाद लेना शुभ रहेगा। खानपान पर विशेष ध्यान दें।
वृश्चिक राशि (Scorpio)
आज का दिन मध्यम फलदायी रहेगा। नौकरीपेशा लोगों पर काम का दबाव अधिक रहेगा, जिससे थकान महसूस हो सकती है। व्यापार में लाभ मिलने के संकेत हैं। जीवनसाथी के साथ विवाद की स्थिति बन सकती है, जिसे समय रहते सुलझाना जरूरी होगा।
धनु राशि (Sagittarius)
धनु राशि के जातकों के लिए दिन सामान्य रहेगा। व्यापार में नुकसान की संभावना है, इसलिए सावधानी बरतें। बातचीत में संयम रखें और विवाद से बचें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। परिवार के साथ समय बिताने से घर का माहौल खुशनुमा रहेगा।
मकर राशि (Capricorn)
आज का दिन अच्छा रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। व्यापारियों को कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट से जुड़े लोगों को सतर्क रहने की आवश्यकता है। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है।
कुंभ राशि (Aquarius)
कुंभ राशि वालों के लिए दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। डेयरी या दूध से जुड़े कारोबारियों को लाभ मिलने की संभावना है। विद्यार्थियों को मेहनत का पूरा फल मिलेगा। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। संतान के भविष्य को लेकर चिंता बनी रहेगी।
मीन राशि (Pisces)
मीन राशि के जातकों के लिए दिन मिला-जुला रहेगा। विद्यार्थियों को शिक्षा के लिए दूसरे शहर जाना पड़ सकता है। नौकरीपेशा लोगों को तनाव का सामना करना पड़ सकता है। पुराने रुके कार्य पूरे होने के योग हैं। व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए मेहनत करनी पड़ेगी। नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को अभी इंतजार करना होगा। परिवार के साथ समय अच्छा बीतेगा।

