गर्मी के साथ- साथ अगर बारिश भी पड़ती रहे तो ऐसे मौसम में बच्चों में टाइफाइड के मामले तेजी से बढ़ने का खतरा रहता है. टाइफाइड बैक्टीरिया से होने वाली एक बीमारी है. यह बैक्टीरिया दूषित पानी और खाने के जरिए फैलता है. वैसे तो ये बैक्टीरिया किसी को भी नुकसान कर सकता है, लेकिन बच्चों में ज्यादा असर देखा जाता है. बच्चों में बड़ों की तुलना में टाइफाइड के केस ज्यादा आते भी हैं. कई मामलों में माता- पिता को इस बुखार के शुरुआती लक्षणों के बारे में पता नहीं होता है. ऐसे में ये जानना जरूरी है कि टाइफाइड के शुरुआती लक्षण क्या होते हैं.
गाजियाबाद के जिला अस्पताल में पीडियाट्रिक विभाग में डॉ. विपिनचंद्र उपाध्याय बताते हैं कि इस मौसम में टाइफाइड फैलाने वाला बैक्टीरिया एक्टिव रहता है. कई मामलों में बच्चे दूषित पानी या खाना खा लेते हैं. जिससे ये बैक्टीरिया खाने के जरिए उनके पेट में जाता है और फिर शरीर पर इसका असर दिखता है. अधिकतर मामलों में कुछ दिनों की दवाओं के कोर्स के बाद यह बैक्टीरिया खत्म हो जाता है, लेकिन ये गंभीर रूप भी ले सकता है. ऐसे में इसके लक्षणों के बारे में जानकारी जरूर होनी चाहिए.
टाइफाइड के लक्षण क्या होते हैं
तेज बुखार जो दो दिन से ज्यादा बना हुआ है
लगातार कमजोरी
थकान
भूख कम लगना
पेट दर्द
पेट फूलना
उल्टी
मतली
दस्त
शरीर में दर्द
ये होते हैं गंभीर लक्षण
बहुत तेज बुखार

