आप इंसान है प्रूफ करने के लिए Scan करना होगा QR Code! नए कैप्चा सिस्टम से मची हलचल – vedantsamachar.in

आप इंसान है प्रूफ करने के लिए Scan करना होगा QR Code! नए कैप्चा सिस्टम से मची हलचल

Google सुरक्षा को बेहतर बनाने के लिए एक नए CAPTCHA की टेस्टिंग कर रहा है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि आप इंसान हैं या नहीं? हाल ही में एक रिपोर्ट में इस बात की जानकारी दी गई है कि अब कंपनी कुछ नया आजमा रही है, क्योंकि AI में हुई तरक्की की वजह से अब कोड को क्रैक करना मुमकिन हो गया है. ऐसा लगता है कि यूजर्स के लिए QR कोड पर आधारित reCAPTCHA सिस्टम की टेस्टिंग की जा रही है.

QR वेरिफिकेशन कैसे काम करता है?
ऑनलाइन कुछ स्क्रीनशॉट सर्कुलेट हो रहे हैं, जिनमें एक प्रॉम्प्ट दिखाई दे रहा है. इसमें किसी इमेज पजल को सॉल्व करने के बजाय, आपको बस अपने फोन से एक QR कोड स्कैन करना होता है, बस इतना ही. असल में, जब आप QR कोड स्कैन करते हैं, तो आपका फोन आपके Android डिवाइस पर मौजूद Google Play Services से कम्युनिकेट करता है. इसके बाद Google यह पक्का करता है कि साइट पर कोई असली इंसान ही विजिट कर रहा है लेकिन यहीं पर मामला थोड़ा पेचीदा हो जाता है.

प्राइवेसी को लेकर उठे सवाल
प्राइवेसी एडवोकेट इसे लेकर शिकायत कर रहे हैं, उनका कहना है कि यह सेटअप आपकी वेब एक्टिविटी को सीधे आपके फोन या Google अकाउंट से जोड़ सकता है, भले ही आपने Chrome में साइन इन न किया हो. Reddit के एक यूजर ने Google के एक सपोर्ट पेज को भी देखा, जिसमें कहा गया है कि Android यूजर्स को इस फ़ीचर का इस्तेमाल करने के लिए Play Services के अपडेटेड वर्जन की जरूरत होगी.

इंडिया टीवी की रिपोर्ट में बताया गया है कि अगर आपके पास कोई पुराना डिवाइस है या आप ऐसा फोन इस्तेमाल करते हैं जिसमें Google की सर्विसेज़ नहीं हैं तो आप इस फ़ीचर का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे. प्ले सर्विस न होने का मतलब है कि QR वेरिफिकेशन नहीं होगा और इसकी वजह से आप उन साइट्स को एक्सेस नहीं कर पाएंगे जो इस नए सिस्टम का इस्तेमाल कर रही हैं. पांच मिलियन से ज्यादा कंपनियां पहले से ही Google के reCAPTCHA पर निर्भर हैं. अगर Google इस QR सिस्टम पर चला जाता है, तो लाखों वेबसाइट आपसे ह्यूमन वेरिफिकेशन सिस्टम शुरू कर सकती हैं.