8000mAh बैटरी और पावरफुल चिप के साथ आ रहा ये गेमिंग फोन, लॉन्च से पहले सामने आए धांसू फीचर्स – vedantsamachar.in

8000mAh बैटरी और पावरफुल चिप के साथ आ रहा ये गेमिंग फोन, लॉन्च से पहले सामने आए धांसू फीचर्स

आईकू अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन iQOO 15T जल्द लॉन्च करने जा रहा है, लेकिन लॉन्च से पहले ही इसके कई फीचर्स लीक हो गए हैं. चीन टेलीकॉम की लिस्टिंग में इस फोन की डिस्प्ले, कैमरा, बैटरी और प्रोसेसर तक की जानकारी सामने आ गई है. खास बात यह है कि फोन में नया Dimensity 9500 Monster Edition चिपसेट मिलेगा, जिसे खास गेमिंग परफॉर्मेंस के लिए डिजाइन किया गया है. इसके साथ 8000mAh की बड़ी बैटरी और 144Hz डिस्प्ले इसे गेमर्स के लिए बेहद खास बना सकते हैं.

गेमिंग के लिए मिलेगा पावरफुल प्रोसेसर
लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक iQOO 15T में MediaTek Dimensity 9500 Monster Edition प्रोसेसर दिया जाएगा. इसके साथ कंपनी का खुद का Q3 गेमिंग चिप भी मिलेगा, जो गेमिंग एक्सपीरियंस को और बेहतर बनाएगा. टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन के अनुसार फोन ने शुरुआती टेस्टिंग में शानदार गेमिंग परफॉर्मेंस दिखाई है. रिपोर्ट में दावा किया गया है कि फोन ने जेनशिन इम्पैक्ट गेम को 60fps एक्सट्रीम सेटिंग्स पर लगभग 30 मिनट तक 60.2fps औसत फ्रेम रेट के साथ चलाया. फोन में एंड्रॉइड 16 आधारित ओरिजिनओएस 6 मिलेगा, जिससे यूजर्स को नए AI और गेमिंग फीचर्स भी देखने को मिल सकते हैं.

200MP कैमरा और 144Hz डिस्प्ले बना सकते हैं खास
चाइना टेलीकॉम लिस्टिंग के अनुसार, आईकू 15T में 6.82 इंच का OLED डिस्प्ले मिलेगा, जो 2K रिजोल्यूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट कर सकता है. फोन में फ्लैट डिस्प्ले और स्क्वायर कैमरा मॉड्यूल दिया जाएगा. कैमरा की बात करें तो इसमें 200MP का प्राइमरी कैमरा और 50MP सेकेंडरी कैमरा मिल सकता है. वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16MP फ्रंट कैमरा दिया जाएगा. डिजाइन की बात करें तो फोन काफी प्रीमियम और मिनिमल लुक के साथ आ सकता है, जो फ्लैगशिप कैटेगरी के यूजर्स को पसंद आ सकता है.

8000mAh बैटरी के साथ कई स्टोरेज ऑप्शन
iQOO 15T की सबसे बड़ी खासियत इसकी 8000mAh बैटरी हो सकती है, जो लंबे समय तक गेमिंग और वीडियो स्ट्रीमिंग का अनुभव दे सकती है. फोन में 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा, हालांकि रिपोर्ट्स में वायरलेस चार्जिंग नहीं होने की बात कही गई है. यह स्मार्टफोन 8GB+256GB, 12GB+256GB, 12GB+512GB, 16GB+256GB और 16GB+512GB जैसे कई वेरिएंट्स में लॉन्च हो सकता है. लीक जानकारी के अनुसार इसका वजन 216 ग्राम होगा और इसकी मोटाई 8.25mm रखी गई है. रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि फोन 20 मई को लॉन्च हो सकता है, जहां आईकू Pad 6 Pro और TWS 5i ईयरबड्स भी पेश किए जाएंगे.