Hardik Pandya: हार्दिक पंड्या ने मुंबई इंडियंस के पोस्ट किए डिलीट, टीम को अनफॉलो किया? क्या है सच्चाई – vedantsamachar.in

Hardik Pandya: हार्दिक पंड्या ने मुंबई इंडियंस के पोस्ट किए डिलीट, टीम को अनफॉलो किया? क्या है सच्चाई

नई दिल्ली , 11 मई: IPL 2026 से मुंबई इंडियंस बाहर हो गई. RCB से हार के बाद उसके खिताबी रेस से बाहर होने पर मुहर लगी. अब हार्दिक पंड्या और मुंबई इंडियंस के बीच तनातनी की खबरें हैं. क्या हार्दिक और मुंबई फ्रेंचाइजी के बीच सब ठीक है? ये सवाल इसलिए क्योंकि हार्दिक ने मुंबई इंडियंस से जुड़े सारे पोस्ट डिलीट कर दिए. यहां तक कि उनके मुंबई इंडियंस को अनफॉलो करने की भी खबरें हैं. अब सवाल है कि इसके पीछे की सच्चाई क्या है?

मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पंड्या को किया था ड्रॉप
IPL 2026 में हार्दिक पंड्या के खराब प्रदर्शन के बाद मुंबई इंडियंस मैनेजमेंट ने कप्तान होने के बावजूद उन्हें टीम से ड्रॉप कर दिया. हार्दिक पंड्या ना तो कप्तानी से टीम को जीत दिला पा रहे थे और ना ही उनकी बल्लेबाजी या गेंदबाजी टीम के काम आ रही है. यही वजह है कि मैनेजमेंट ने उन्हें ड्रॉप कर सूर्यकुमार यादव को कप्तानी सौंप दी. पिछले दो मैचों से सूर्यकुमार यादव को ही टीम की कमान संभाले थे. हालांकि उससे भी टीम को फायदा नहीं पहुंचा. लेकिन इस बीच हार्दिक पंड्या के मुंबई इंडियंस को अनफॉलो करने की खबर ने हड़कंप मचा दिया.

क्या है हार्दिक के MI को अनफॉलो करने के पीछे की सच्चाई?
अब सवाल है कि जिसे लेकर सोशल मीडिया पर हड़कंप मचा, उसके पीछे की सच्चाई क्या है? तो हार्दिक पंड्या ने मुंबई इंडियंस को अनफॉलो किया था. उन्होंने उससे जुड़े पोस्ट भी डिलीट किए थे. लेकिन, वैसा करने के बाद उन्होंने मुंबई इंडियंस को फिर से फॉलो कर लिया.

हार्दिक ने IPL 2026 में आखिरी मुकाबला 2 मई को खेला था. उसके बाद अगले मैच से जब उन्हें ड्रॉप किया गया तो सोशल मीडिया पर कई तरह की खबरें चलने लगी. किसी ने कहा कि उनका ट्रेड हो रहा है, वो मुंबई छोड़कर CSK जा रहे है. किसी ने कहा KKR और किसी ने कुछ और. इसी बीच टीम के सीनियर्स के साथ उनके रिश्ते और फैसलों पर भी सवाल उठे. लेकिन, जहां तक मुंबई इंडियंस को अनफॉलो किए जाने की बात है तो मौजूदा स्थिति में ऐसा नहीं है.

हार्दिक पंड्या का रहा फीका प्रदर्शन
हार्दिक पंड्या की कप्तानी में IPL 2026 में मुंबई इंडियंस का हाल बेकार रहा. उन्होंने जितने मुकाबले जीते नहीं उससे ज्यादा गंवाए और उसी का नतीजा है कि टीम अब IPL 2026 में खिताबी रेस से बाहर है. उन्होंने आईपीएल 2026 में 8 मैचों में महज 20.8 की औसत से 146 रन ही बनाए हैं. गेंदबाजी में तो और बुरा हाल रहा है. पंड्या ने 8 मैचों में 4 विकेट चटकाए हैं और उनका इकॉनमी रेट 11.9 रन प्रति ओवर है जो कि काफी खराब है.