रायपुर, 11 मई (वेदांत समाचार ) । कृषि सहकारी समिति के पूर्व पदाधिकारियों पर 9.88 लाख रुपए की अनियमितता का मामला दर्ज किया गया है। धरसीवां के ग्राम खौना शाखा में बीते खरीफ सीजन में हुई धान खरीदी यह गड़बड़ी की गई। सुजीत सिंह ठाकुर 52 ने कल शाम पवन देवांगन व अन्य पर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस के अनुसार अपने 25-26 के कार्यकाल में पवन और अन्य पदाधिकारियों मिली भगत कर यह गड़बड़ी की।
उन्होंने समिति के खाते में 711760 रूपए के 229.60 क्विंटल धान की कमी,57400 के क़ीमती 574 बोरे कम दर्शाया। इसी तरह हमाली अनुबंध 10.50 प्रति क्विंटल की जगह 15 रूपए लिख कर कुल 219717 रूपए गबन किया। इस तरह से कुल 9,88,877 रुपए का अनियमितता की गई । पुलिस ने 316-5,3-5 का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी पकड़ से बाहर हैं।

