घर के सामने गिरी गाज, किशोर की मौत… – vedantsamachar.in

घर के सामने गिरी गाज, किशोर की मौत…

बिलासपुर, 11 मई (वेदांत समाचार ) . कोनी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम निरतू के घासीपूंजी क्षेत्र में शनिवार शाम अचानक मौसम बदलने के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से 13 वर्षीय बालक दीपक पटेल की मौत हो गई. घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है. बताया जा रहा है कि दीपक पटेल पिता राजेश पटेल शनिवार को अपने घर के सामने अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था. इसी दौरान तेज गई.

मौसम खराब होने के बीच अचानक आकाशीय बिजली गिर गई, जिसकी चपेट में दीपक समेत दो बच्चे आ गए. घटना के तुरंत बाद परिजन और ग्रामीण दोनों बच्चों को उपचार के लिए सिम्स अस्पताल लेकर पहुंचे. जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद दीपक पटेल को मृत घोषित कर दिया. वहीं दूसरे घायल बच्चे का इलाज किया गया, जिसकी हालत अब सामान्य बताई जा रही है. घटना हरि पटेल के घर के पास की बताई जा रही है. अचानक हुई इस घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. रविवार को सिम्स में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया.