प्रयास आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में 178 छात्र हुए शामिल – vedantsamachar.in

प्रयास आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में 178 छात्र हुए शामिल

बलौदाबाजार, 10 मई (वेदांत समाचार)। प्रयास आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा का आयोजन 10 मई 2026 को किया गया। इस परीक्षा में जिले के 178 विद्यार्थी शामिल हुए। परीक्षा हेतु पंडित चक्रपाणी शुक्ल हायर सेकण्डरी स्कूल बलौदाबाजार को परीक्षा केन्द्र बनाया गया था। इस परीक्षा के लिये कुल 214 छात्रों ने पंजीयन कराया था जिसमें 178 उपस्थित एवं 36 अनुपस्थित रहे। कड़ी निगरानी एवं चाक -चौबंद व्यवस्था के साथ परीक्षा शांतिपूर्ण सम्पन्न हुआ। परीक्षा के नोडल अधिकारी अरुण कुमार सोनकर एवं सहायक आयुक्त आदिवासी विकास सूरज दास मानिकपुरी ने केंद्र का औचक निरीक्षण किया।

राज्य शासन के निर्देशानुसार जन शिकायतों का समयबद्ध एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित करने तथा आम जनता को सुगम, पारदर्शी एवं त्वरित रूप से सेवाओं क़ी उपलब्धता सुनिश्चित कराने हेतु सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत जिले के ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में सोमवार 10 तरेंगा एवं वटगन में समाधान शिविर का आयोजन होग़ा।

शिविर प्रातः 10 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक़ चलेगा होग़ा। विकासखंड भाटापारा के ग्राम पंचायत तरेंगा शिविर में ग्राम पंचायत टिकुलिया,दतरेंगी, देवरी,पेंडरी,सेमरिया, सूमा,दतरेंगा,सूरजपुरा,खोलवा, कैथी, तरेंगा,कड़ार एवं अमलीडीह (क) शामिल हैं। विकासखंड पलारी के ग्राम पंचायत वटगन शिविर में भवानीपुर, रीवाडीह साहड़ा, लटेरा,कुची, खपरी बैज,बोइरडीह,टीपावन,लकडिया, नवागांव,बलौदी,कौड़िया, वटगन,जंगलोर एवं खरतोरा शामिल हैं। कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने विभागीय अधिकारियों को शिविर क़ी बेहतर तैयारी करने और विभागीय जानकारी के साथ उपस्थित रहने के निर्देश दिये हैं। शिविर स्थल पर आवेदन पंजीयन केन्द्र होग़ा।शिविर में जल संचयन की शपथ ली जाएगी।

पारंपरिक वेशभूपा में छत्तीसगढ़ी लोक कला, विभागीय योजनाओं एवं जल संचयन एवं संरक्षण आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी होग़ा।पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग,विद्यत विभाग,शिक्षा विभाग, राजस्व विभाग,खाद्य विभाग,स्वास्थ्य विभाग, आदिवासी विभाग,कौशल उन्नयन विभाग, जिला विधिक सेवा,कषि विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग,उद्योग विभाग,लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग,जल संसाधन विभाग,वन विभाग,समाज कल्याण विभाग,खेल विभाग द्वारा स्टॉल लगाए जाएंगे।शिविर में अधिक से अधिक लोगों क़ी उपस्थिति हेतु शिविर आयोजन के पूर्व सभी सम्बधित गांव में मुनादी कराने के निर्देश दिये गए हैं।