सारंगढ़-बिलाईगढ़,05 अप्रैल (वेदांत समाचार)। छत्तीसगढ़ के सरिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध हथियारों के साथ 2 युवकों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई थाना प्रभारी प्रमोद यादव के मार्गदर्शन में की गई। पुलिस ने बताया कि कंचनपुर बैरियर पर वाहन चेकिंग के दौरान रायगढ़ की ओर से आ रही सफेद रंग की हुंडई आई-टेन कार (UP 65 DA 5833) को रोका गया। वाहन में से 1 देशी पिस्टल, 2 मैगजीन, और 18 जिंदा राउंड बरामद हुए।
पुलिस पूछताछ में युवकों ने बताया कि उन्होंने हथियार प्रयागराज से ब्लैक में खरीदे थे और वे अभी जगन्नाथ पुरी घूमने जा रहे थे। आरोपियों के पास हथियारों के कोई वैध दस्तावेज नहीं थे। इस मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना सरिया में अप क्र 69/2026, धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। आरोपियों को गवाहों के सामने हथियार और कार सहित जप्त किया गया और बाद में न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी प्रमोद यादव, प्रधान आर.भोजराम नट, मोहन गुप्ता, विजय यादव, आरक्षक दिगंबर पटेल, श्रवण टंडन, विमल जांगड़े, नरेंद्र चंद्रा, दिलीप स्नेही, लक्ष्मी पटेल और साइबर सेल के रामकुमार मानिकपुरी सहित समस्त थाना स्टाफ की प्रमुख भूमिका रही।
