Vedant Samachar

BIG NEWS : रेखा गुप्ता का दिल्ली CM बनना तय, RSS ने महिला मुख्यमंत्री का प्रस्ताव दिया, भाजपा ने माना; कल 12.35 बजे शपथ

Vedant samachar
1 Min Read

दिल्ली के मुख्यमंत्री पद के लिए रेखा गुप्ता का नाम तय हो गया है। सूत्रों के मुताबिक RSS ने उनके नाम का प्रस्ताव रखा है, जिसे भाजपा ने मान लिया है।

विधानसभा चुनाव रिजल्ट के 11 दिन बाद आज शाम 7 बजे भाजपा विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान होने के आसार हैं। मुख्यमंत्री की शपथ गुरुवार (20 फरवरी) को रामलीला मैदान में दोपहर 12:35 बजे होगी। दिल्ली के मुख्य सचिव की तरफ से भेजे गए निमंत्रण में मुख्यमंत्री के साथ मंत्रियों की शपथ का भी जिक्र है।

सूत्रों के मुताबिक, बीजेपी दलित, पूर्वांचल और जाट का कॉम्बिनेशन बना सकती है। दो डिप्टी सीएम हो सकते हैं। कार्यक्रम में 30 हजार मेहमानों के शामिल होने की उम्मीद है। पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा पहले ही साफ कर चुके हैं कि मुख्यमंत्री निर्वाचित विधायकों में से होगा। बैठक में कैबिनेट मंत्रियों के नाम की भी घोषणा हो सकती है।

दिल्ली में शपथ ग्रहण के मुख्य अतिथि

Share This Article