प्रगतिरत विकास कार्यो को समय पर पूर्ण करें, अप्रारंभ कार्यो को शीघ्र प्रारंभ करायें – उद्योग मंत्री – vedantsamachar.in

प्रगतिरत विकास कार्यो को समय पर पूर्ण करें, अप्रारंभ कार्यो को शीघ्र प्रारंभ करायें – उद्योग मंत्री

0 कार्यो में देरी व बीच में कार्य रोकने पर निर्माण एजेंसियों पर होगी कार्यवाहीए कार्य की गुणवत्ता पर नहीं होगा किसी प्रकार का कम्प्रोमाईज

0 उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूतए आयुक्त आशुतोष पाण्डेयए सभापति नूतन सिंह ठाकुर व संबंधित पार्षदों की उपस्थिति में निगम के दर्री जोन व सर्वमंगला जोन के विकास कार्योए नागरिक सेवाओं व सुविधाओं से जुड़े कार्यो की कार्यप्रगति की वार्डवार समीक्षा की

कोरबा 09 मई 2026 . प्रदेश के उद्योगए वाणिज्यए सार्वजनिक उपक्रमए आबकारी व श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने आज निगम के अधिकारियों को कडे़ निर्देश देते हुये कहा है कि निगम क्षेत्र के वार्डो में प्रगतिरत विकास कार्यो को समयसीमा के अंदर पूरा करायें तथा जो कार्य अभी तक प्रारंभ नहीं किये गये हैंए उन्हें शीघ्र प्रारंभ करायंे। उन्हेाने कहा कि निर्माण कार्यो को प्रारंभ करने में देरी व कार्य प्रारंभ कर बीच में कार्य रोकने वाली निर्माण एजेंसियों के विरूद्ध कार्यवाही करेंए नोटिस दें तथा यदि फिर भी कार्य प्रारंभ नहीं किया जाता तो अमानत राशि राजसात करते हुये ऐसे निर्माण एजंेसियों को ब्लेक लिस्ट किये जाने की कार्यवाही भी करें। उन्होने यह अंतिम रूप से सुनिश्चित करें कि किया जा रहा विकास कार्य पूर्ण गुणवत्तायुक्त हैए साथ ही गुणवत्ता के साथ किसी प्रकार का कम्प्रोमाईज न होए यह भी सुनिश्चित करें।

उक्ताशय के निर्देश उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने आज विकास कार्यो की समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को दिये। मंत्री श्री देवांगन ने आज नगर पालिक निगम कोरबा के दर्री जोन व सर्वमंगलानगर जोन के अधिकारियों व वार्ड पार्षदों की बैठक लेकर इन दोनों जोन के 20 वार्डो के विकास कार्यो की वार्डवार समीक्षा की। बैंठक के दौरान महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूतए आयुक्त आशुतोष पाण्डेयए सभापति नूतन सिंह ठाकुरए वरिष्ठ पार्षद श्री नरेन्द्र देवांगन भी उपस्थित थे। वर्तमान में दर्री जोन व सर्वमंगलानगर जोन में कुल 166 कार्य स्वीकृत हुये थेए जिसमें दर्री जोन के 14 वार्डो के 112 कार्य स्वीकृत कार्यो में 45 कार्य पूर्ण कर लिये गये हैंए 45 कार्य प्रगतिरत हैं तथा 22 कार्य अभी अप्रारंभ हैं। इसी प्रकार सर्वमंगला नगर जोन के 06 वार्डो के स्वीकृत 54 विकास कार्यो में 28 कार्य पूर्णए 14 प्रगतिरत व 12 विकास कार्य अप्रारंभ है। अप्रारंभ विकास कार्यो की वार्डवार समीक्षा करते हुय उद्योग मंत्री श्री देवांगन ने अधिकारियों को कड़े निर्देश दिये कि संबंधित निर्माण एजेंसियों को नोटिस दें तथा कार्यो को शीघ्र प्रारंभ करायें। इसी प्रकार प्रगतिरत विकास कार्येा की समीक्षा के दौरान यह तथ्य सामने आया कि कुछ कार्य बीच में रूके हुये हैंए इस पर उद्योग मंत्री श्री देवांगन ने कड़ा रूख अख्तियार करते हुये अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे संबंधित निर्माण एजंेसियों को कार्य प्रारंभ करने का नोटिस दें। फिर भी यदि उनके द्वारा कार्य प्रारंभ नहीं किया जाता तो उनकी जमा अमानत राशि राजसात करते हुये उन्हें ब्लेक लिस्टेड किये जाने की कार्यवाही करें। उद्योग मंत्री श्री देवांगन ने अधिकारियों से कहा कि विकास व निर्माण कार्यो के संपादन के दौरान संबंधित अभियंतागण कार्यो की निरंतर मानीटरिंग करेंए गुणवत्ता पर विशेष ध्यान रखें तथा यह अंतिम रूप से सुनिश्चित करें कि विकास कार्य पूरी गुणवत्ता के साथ संपादित हों तथा कार्य में उपयोग की जाने वाली सामग्री निर्धारित मानकों के अनुरूप हों।

विविध निर्माण कार्यो की वार्डवार समीक्षा

बैठक के दौरान उद्योग मंत्री श्री देवांगन ने दर्री जोन व सर्वमंगला नगर जोन के वार्डो में विभिन्न मदों जिला खनिज न्यास मदए अधोसंरचनाए वित्त आयोग मदए मध्यक्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरणए राजस्व व आपदा प्रबंधनए प्रभारी मंत्री मदए विधायक मदए सीण्एसण्आरण् मदए महापौर मदए पार्षद निधिए निगम मद सहित अन्य विभिन्न मदों के अंतर्गत किये जाने वाले सीण्सीण् रोड निर्माणए नाली निर्माणए सामुदायिक भवनए सार्वजनिक शेड मंचए स्कूल भवनए आंगनबाड़ीए किचन शेडए अहाता व बाउण्ड्रीवालए शौचालय निर्माणए उप स्वास्थ्य केन्द्र उन्नयनए अतिरिक्त क क्षों का निर्माणए चबूतराए सांस्कृतिक मंच निर्माणए कलवर्टए मुक्तिधामए घाट पचरी निर्माणए तालाब गहरीकरणए कांजी हाउस जीर्णोद्धारए यात्री प्रतीक्षालयए पेयजल व्यवस्था से जुड़े कार्य तथा विद्युत विस्तार व स्ट्रीट लाईट से जुडे़ कार्यो की कार्य प्रगति की वार्डवार समीक्षा की तथा कार्यो की कार्यप्रगति में तेजी लाने के निर्देश दिये।

साफ.सफाई कार्यो में और अधिक कसावट लायें

उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन बैठक के दौरान उक्त दोनों जोन के 20 वार्डो की साफ.सफाई व्यवस्था व किये जा रहे सफाई कार्यो की समीक्षा की तथा स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देश दिये कि साफ.सफाई कार्यो में और अधिक कसावट लायें। उन्होने कहा कि विगत वर्ष के स्वच्छ सर्वेक्षण में हमारे कोरबा ने स्वच्छता रैंकिंग में देश में 08वॉं स्थान प्राप्त किया थाए हम सबको मिलकर इस दिशा में और अधिक मेहनत करनी होगी ताकि हमारा कोरबा देश में नम्बर.01 पर आये तथा छत्तीसगढ़ राज्य व ऊर्जानगरी कोरबा का गौरव बढ़े।

पेयजल आपूर्ति व स्ट्रीट लाईट से जुडे़ कार्यो की समीक्षा

बैठक के दौरान उद्योग मंत्री श्री देवांगन ने पेयजल आपूर्ति व्यवस्था तथा स्ट्रीट लाईट से जुडे़ कार्यो की कार्यप्रगति की समीक्षा की। उन्हेाने अधिकारियों को निर्देश देते हुये कहा कि सभी वार्ड बस्तियो में पेयजल की आपूर्ति निर्वाध रूप से तथा नियत समय में की जाएंए विद्युत अवरोधए पाईप लाईनों की टूट.फूट या किसी अन्य कारणवश किसी वार्ड व बस्ती में पानी की सप्लाई बाधित होती है तो तत्काल टैंकर के माध्यम से वहॉं पानी उपलब्ध कराया जाए ताकि इस बढ़ती गर्मी में वहॉं के नागरिकों को पेयजल की समस्या का सामना न करना पड़े। उद्योग मंत्री श्री देवांगन ने निगम द्वारा लगाई जा रही नई स्ट्रीट लाईटों के कार्य में तेजी लाने तथा जिन वार्डो में स्ट्रीट लाईट लगाई जा रही हैए उन सभी वार्डो में एक साथ कार्य किये जाने के निर्देश भी अधिकारियों को दिये।

पार्षदगण अनिवार्य व आवश्यक कार्यो के प्रस्ताव मुझे दें

समीक्षा बैठक के दौरान उपस्थित वार्ड पार्षदों से उद्योग मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि वार्डो में जो कार्य कराये जाने अत्यंत आवश्यक हैए उन कार्यो के सूची वे मुझे उपलब्ध करायेंए ताकि इन आवश्यक कार्यो के प्राक्कलन तैयार कराकर शासन से स्वीकृति प्राप्त किये जाने की कार्यवाही की जा सके तथा वार्ड के नागरिकों की मंशा व उनकी आवश्यकता के अनुरूप वार्ड में विकास कार्य कराये जा सके।

समीक्षा बैठक में दिये गये निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें

इस अवसर पर महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने निगम के अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि समीक्षा बैठक के दौरान जो भी निर्देश प्रदान किये जा रहे हैंए उनका कड़ाई से पालन किया जाना सुनिश्चित करें। उन्होने कहा कि निगम के विकास व निर्माण कार्योए नागरिक सेवाओं व सुविधाओं से जुड़े कार्यो की कार्यप्रगति में तेजी के साथ.साथ आमजन की समस्याओं व शिकायतों पर विशेष रूप से फोकस करें तथा प्राप्त शिकायतों का समयसीमा में निराकरण करायें।

बैठक के दौरान अपर आयुक्त विनय मिश्राए अधीक्षण अभियंता सुरेश बरूआए वार्ड पार्षद मुकुंद सिंह कंवरए अजय कुमार चन्द्राए विनम्र तिवारीए किशन लाल केंवटए जनकसिंह राजपूतए अयोध्याबाई कंवरए सम्मत कुंवरए राधा महंत, फिरतराम साहू, कल्याणीबाई यादवए प्रीति दिनेश शर्माए सुखविंदर कौरए आरती सिंहए प्रेमकुमार साहूए रामाधार पटेलए बहत्तर सिंह कंवरए कार्यपालन अभियंता राकेश मसीहए दर्री जोन कमिश्नर लीलाधर पटेलए सर्वमंगला नगर जोन कमिश्नर सुनील टांडेए स्वास्थ्य अधिकारी डॉण्संजय तिवारीए निगम सचिव रामेश्वर सिंह कंवरए सहायक राजस्व अधिकारी सचिन तिवारीए सहायक अभियंता राहुल मिश्राए यशवंत जोगीए सुशीलचन्द्र सोनीए रितेश सिंहए प्रमोद जगतए शैलेन्द्र नामदेवए उत्तमदास महंतए महेश्वर सिंह आदि के साथ अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।