बंगाल के न‌ए सीएम का शपथ समारोह कल, सीएम विष्णुदेव साय आज शाम कोलकाता जाएंगे – vedantsamachar.in

बंगाल के न‌ए सीएम का शपथ समारोह कल, सीएम विष्णुदेव साय आज शाम कोलकाता जाएंगे

रायपुर/नई दिल्ली/कोलकाता, 08 मई। सीएम विष्णुदेव साय, बंगाल के न‌ए मुख्यमंत्री के शपथ समारोह में शामिल होने आए शाम कोलकाता जाएंगे। वे आज रात्रि विश्राम के बाद कल शपथ ग्रहण में शामिल होंगे। साय शनिवार शाम रायपुर लौटेंगे। बता दें कि, भाजपा विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक आज 8 मई को कोलकाता में केंद्रीय गृह मंत्री अमित की मौजूदगी में आयोजित होगी, जिसमें नए नेता के नाम पर अंतिम मुहर लगाई जाएगी।

शुभेंदु अधिकारी सबसे मजबूत दावेदार

मुख्यमंत्री पद की दौड़ में सबसे आगे भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी का नाम माना जा रहा है। भवानीपुर सीट पर उन्होंने तृणमूल कांग्रेस प्रमुख और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को 15 हजार से अधिक वोटों से हराकर राज्य की राजनीति में अपनी मजबूत स्थिति दर्ज कराई है।

चुनाव प्रचार के दौरान अमित शाह ने स्पष्ट संकेत दिए थे कि बंगाल का मुख्यमंत्री “मिट्टी का बेटा” होगा। पार्टी नेतृत्व के अनुसार मुख्यमंत्री ऐसा चेहरा होगा जिसकी बंगाली भाषा पर अच्छी पकड़ हो और जो राज्य की सामाजिक-सांस्कृतिक पृष्ठभूमि से गहराई से जुड़ा हो। इन मानकों पर शुभेंदु अधिकारी को सबसे उपयुक्त माना जा रहा है। हालांकि मुख्यमंत्री पद की रेस में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सौमिक भट्टाचार्य, वरिष्ठ नेता दीलिप घोष और सुकांत मजुमदार के नाम भी चर्चा में हैं।

महिला चेहरे पर भी मंथन

भाजपा नेतृत्व महिला मुख्यमंत्री के विकल्प पर भी गंभीरता से विचार कर रहा है। चुनाव में महिला मतदाताओं की बड़ी भागीदारी को देखते हुए पार्टी किसी महिला चेहरे को आगे कर राजनीतिक संदेश देने की रणनीति पर काम कर सकती है।

सूत्रों के मुताबिक भाजपा नेता अग्निमित्रा पाल और अभिनेत्री से नेता बनीं रूपा गांगुली के नाम भी संभावित उम्मीदवारों में शामिल हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि ऐसा फैसला आगामी उत्तर प्रदेश, गुजरात और उत्तराखंड विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए भी अहम माना जाएगा।

9 मई को टैगोर जयंती पर होगा शपथ ग्रहण

नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां भी लगभग पूरी कर ली गई हैं। भाजपा विधायक दल की बैठक के अगले दिन यानी 9 मई को शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। यह दिन महान साहित्यकार और नोबेल पुरस्कार विजेता रबीन्द्रनाथ टैगोर की जयंती के रूप में मनाया जाता है।

कोलकाता के Brigade Parade Ground में होने वाले इस भव्य समारोह में प्रधानमंत्री Narendra Modi के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। इसके अलावा एनडीए शासित राज्यों के कई मुख्यमंत्री और केंद्र सरकार के वरिष्ठ मंत्री भी कार्यक्रम में मौजूद रह सकते हैं।