कोरबा जिले के उरगा स्थित Saraswati Shishu Mandir की छात्रा वीरांगना राठौर ने कक्षा 5वीं की वार्षिक परीक्षा में 82 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय और जिले का नाम रोशन किया है। छात्रा की इस उपलब्धि से परिवार, विद्यालय और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
वीरांगना राठौर ग्राम उरगा निवासी कृष्णा पाल विजय सिंह राठौर और श्रीमती नंदरानी राठौर की पुत्री हैं। परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने छात्रा को बधाई देते हुए मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं।
छात्रा के पिता कृष्णा पाल विजय सिंह राठौर ने बेटी की सफलता पर खुशी जताते हुए कहा कि वीरांगना शुरू से ही पढ़ाई को लेकर गंभीर रही है। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी ने हमेशा अनुशासन के साथ नियमित पढ़ाई की और कभी भी पढ़ाई को बोझ नहीं समझा। उन्होंने कहा कि बेटी की मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन का ही परिणाम है कि उसने इतनी अच्छी सफलता हासिल की है।
विद्यालय के शिक्षकों ने भी वीरांगना की मेहनत और लगन की सराहना की। शिक्षकों के अनुसार वह पढ़ाई के साथ-साथ अन्य गतिविधियों में भी सक्रिय रहती है और हमेशा अनुशासन का पालन करती है। उन्होंने विश्वास जताया कि वीरांगना भविष्य में भी शिक्षा के क्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल करेगी।
वीरांगना ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता के आशीर्वाद और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया है। छात्रा की इस उपलब्धि से क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरणा मिल रही है।
