शादी का प्रलोभन देकर शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार, SECL में चपरासी के पद पर था कार्यरत

बिलासपुर 13 दिसम्बर (वेदांत समाचार)। सरकंडा पुलिस ने शादी का प्रलोभन देकर शारीरिक शोषण करने वाले बलात्कार के आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिसमे तहत पोक्सो एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है। बतया जा रहाहै कि आरोपी 19 वर्षीय पीड़िता को शादी का प्रलोभन देकर शारीरिक शोषण करता थ। आरोपी ने विवाह करने के संबंध में शपथ पत्र देकर भी उससे बाद भी मुकर गया। आरोपी secl में चपरासी के पद पर कार्यरत है। जो विगत 3 साल से युवती से संबंध बना रहा था। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक युवती से 2019 से लगातार उसका शारीरिक शोषण करता था। उस समय पीड़िता नाबालिक थी। आरोपी का नाम विशाल संग्राम पिता गंजो संग्राम 30 साल बसंत विहार कॉलोनी निवासी है।

जिसमे युवती के द्वारा शिकायत करने पर सरकंडा पुलिस ने तत्काल गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त कि है। जिसमे सराहनीय योगदान थाना प्रभारी के अलावा उनि मनोज पटेल, प्र आर (महिला) सुनीता अजगल्ले, पेट्रोलिंग आरक्षक सरकंडा के साथ समस्त स्टाफ का रहा।