Vedant Samachar

Accident News : बालको में दर्दनाक हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से अधिवक्ता की मौत…

Vedant samachar
1 Min Read

कोरबा,08दिसंबर(वेदांत समाचार)। बालको थाना क्षेत्र में बीती रात एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें अधिवक्ता संतोष दास मानिकपुरी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना चेकपोस्ट के पास हुई, जहां किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को तेज रफ्तार में टक्कर मार दी और आरोपी वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

टक्कर अत्यंत भीषण थी, जिसके कारण अधिवक्ता मानिकपुरी ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही बालको पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

Oplus_131072

पुलिस ने कहा कि अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है, साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि आरोपी वाहन और चालक की पहचान की जा सके। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है। यह दुखद घटना क्षेत्र में शोक का माहौल पैदा कर गई है।

Share This Article