[metaslider id="114975"] [metaslider id="114976"]

IND vs SA: रोहित-विराट की जोड़ी बनेगी नंबर-1, भारतीय क्रिकेट के इतिहास में पहली बार होगा ऐसा

नई दिल्ली,30नवंबर : रांची के JSCA स्टेडियम में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेला जाने वाला वनडे सीरीज का पहला मैच रोहित शर्मा और विराट कोहली के लिए काफी खास होगा. जब दोनों टीमों के बीच मुकाबला शुरू होगा, तब मैदान पर सिर्फ क्रिकेट ही नहीं, इतिहास भी बनेगा. भारतीय क्रिकेट के दिग्गज रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे ही इस मैच में एक साथ उतरेंगे, तो वह एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे. ये पल हर एक क्रिकेट फैन के लिए काफी खास रहने वाला है.

जोड़ी नंबर-1 बनने से एक कदम दूर रोहित-विराट
याद कीजिए, 18 अगस्त 2008 का दिन. दांबुला में श्रीलंका के खिलाफ वनडे मैच में 20 साल के रोहित शर्मा और 19 साल के युवा विराट कोहली पहली बार भारतीय टीम के साथ मैदान पर उतरे थे. उस दिन किसी ने नहीं सोचा था कि यही दो लड़के 17 साल बाद भारतीय क्रिकेट की सबसे लंबे समय तक साथ चलने वाली जोड़े बन जाएंगी. दरअसल, रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे ही रांची के मैदान में एक साथ उतरेंगे, तो वह भारत के लिए सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेलने वाली जोड़ी बन जाएंगी.

यह दोनों खिलाड़ियों का एक साथ 392वां मैच होगा, जिसके साथ वह सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ की मशहूर जोड़ी के 391 मैचों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ देंगे. सचिन-द्रविड़ की जोड़ी ने 1996 से 2012 तक 391 मैच साथ खेले थे. उस दौर में उन्होंने न सिर्फ रन बनाए बल्कि भारतीय बल्लेबाजी की रीढ़ बने. अब रोहित और कोहली ने उस महान रिकॉर्ड को अपने नाम करने जा रहे हैं. खास बात यह है कि यह जोड़ी अभी भी सक्रिय है और आने वाले समय में 400 मैचों का आंकड़ा भी छू सकती है.

9 महीने बाद होगी वापसी
रोहित शर्मा और विराट कोहली के लिए ये मैच कई मायनों में खास है. ये दोनों खिलाड़ी टेस्ट और टी20I से संन्यास ले चुके हैं और सिर्फ भारतीय वनडे टीम का हिस्सा हैं. जिसके चलते वह टीम इंडिया की जर्सी ने 9 महीने के लंबे इंतजार के बाद भारत में खेलने उतरेंगे. इन दोनों खिलाड़ियों ने भारत में आखिरी मैच साल की शुरुआत में अहमदाबाद में इंग्लैंड की टीम के खिलाफ खेला था. यानी फैंस को ये लंबा इंतजार भी आज खत्म हो जाएगा.

[metaslider id="133"]

Vedant samachar