[metaslider id="114975"] [metaslider id="114976"]

Lokah Chapter 2: लोका 1 की सफलता के बाद अब दूसरे पार्ट की तैयारी शुरू, Dulquer Salmaan का दिखेगा जलवा

मुंबई : प्रियदर्शन की बेटी कल्याणी प्रियदर्शन की फिल्म लोका चैप्टर 1 की सफलता के बाद अब इसके दूसरे पार्ट पर भी अपडेट आ रहे हैं. फिल्म के पहले पार्ट को दुनियाभर की जनता का काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला. आमतौर पर ऐसी सुपरवुमन की फिल्में नबीं नहीं. ये एकदम से यूनिक प्रयोग था जिसे जनता का प्यार मिला. हिंदी की ऑडियंस के बीच भी इस फिल्म का कमाल देखने को मिल अब इस फिल्म की सफलता को देखते हुए इसका सीक्वल भी लाने की तैयारी है. फिल्म की शुरुआत भी हो चुकी है.

लोका फिल्म की बात करें तो इस फिल्म को थिएटर में तो अच्छा रिस्पॉन्स मिला ही लेकिन साथ ही फिल्म को ओटीटी पर भी काफी पसंद किया गया. इसके बाद से फिल्म के सीक्वल को लेकर फैंस की काफी एक्साइटमेंट देखने को मिली. पहले पार्ट में ही सीक्वल का हिंट दे दिया गया था. अब इसपर काम भी शुरू कर दिया गया है.

डोमिनिक अरुण के हाथों में कमान
रिपोर्ट्स की मानें तो मेकर्स ने लोका चैप्टर 2 फिल्म की लेखनी शुरू कर दी है. इस फिल्म में टोविनो थॉमस लीड रोल में नजर आएंगे. वे अपने उसी कैरेक्टर में होंगे जिसमें वे पहले पार्ट में थे. पहले पार्ट में उनका कैरेक्टर ज्यादा लंबा नहीं था लेकिन दूसरे पार्ट में उनके कैरेक्टर के लेंथ में इजाफा देखने को मिलेगा. फिल्म का निर्देशन डोमिनिक अरुण ही करेंगे. बकी इसका स्क्रीनप्ले वे सैंथी बालचंद्रन के साथ मिलकर लिखेंगे. पहले पार्ट में भी इन दोनों की ही कलम का कमाल देखने को मिला था.

फिल्म का ये अपडेट फैंस के लिए किसी खुशी से कम नहीं है. फिल्म के दूसरे पार्ट की ऑफिशियल अनाउंसमेंट हो चुकी है. मूवी में टोविनो थॉमस और दुलकर सलमान लीड रोल में नजर आएंगे. वहीं टोविनो का कैरेक्टर पहले से ही काफी मिस्टीरियस तौर पर पेश किया गया है.

पहले पार्ट की थी धमाकेदार कमाई
लोका चैप्टर 1 में नासलेन और कल्याणी ने शानदार एक्टिंग की थी. फिल्म का बजट 30 करोड़ रुपए का था जबकी इस फिल्म का कलेक्शन 300 करोड़ के पार रहा था. फिल्म ने विदेश में कमाल की कमाई की थी और करीब 120 करोड़ रुपए कमा लिए थे. अब देखने वाली बात होगी कि इसका दूसरा पार्ट कब रिलीज होता है और क्या अपने पहले पार्ट की सफलता को दोहरा पाता है.

[metaslider id="133"]