[metaslider id="114975"] [metaslider id="114976"]

सोनी सब के कलाकार इस अप्रैल फूल्स डे पर हंसी और शरारतें लेकर आएंगे

मुंबई, 30 मार्च 2026: हर साल 1 अप्रैल को मनाया जाने वाला अप्रैल फूल्स डे मज़ेदार शरारतों और हंसी-ठिठोली का दिन होता है। इसी रंग में रंगते हुए सोनी सब के कलाकार मुस्कान बामने, दीक्षा जोशी, रजत वर्मा और नेहा एसके मेहता ने साझा किए अपने मज़ेदार किस्से, ऑन-सेट की यादें और बताया कि कैसे छोटी-छोटी शरारतें शूटिंग के बीच रिश्तों को और मज़बूत बनाती हैं। कभी को-स्टार्स पर हल्की-फुल्की ट्रिक्स तो कभी पर्दे के पीछे की मस्ती इन कलाकारों का मानना है कि हंसी-मज़ाक से सेट का माहौल हमेशा ताज़ा और एनर्जेटिक बना रहता है।

मुस्कान बामने, जो पुष्पा इम्पॉसिबल में शनाया का किरदार निभाती हैं, ने कहा “स्कूल के दिनों में अप्रैल फूल्स डे बहुत बड़ा इवेंट होता था! हम कई दिन पहले से प्रैंक प्लान करते और सही मौके का इंतज़ार करते। दोस्तों और टीचर्स को चकमा देने की वो यादें आज भी मेरे फेवरेट हैं। अब सेट पर भी जब हम सीन में डूबे रहते हैं, तो छोटी-सी शरारत सबका मूड बदल देती है। एक बार हमने अश्विन (समृद्ध बावा) की चाय में चीनी की जगह नमक डाल दिया था—उसका रिएक्शन और फिर सबकी हंसी आज भी याद है! मेरे लिए प्रैंक का मतलब कभी ओवरबोर्ड जाना नहीं, बल्कि ऐसे मज़ेदार पल बनाना है जिन्हें याद करके सब मुस्कुराएं।”

दीक्षा जोशी, जो पुष्पा इम्पॉसिबल में दीप्ति का किरदार निभाती हैं, ने कहा “अप्रैल फूल्स डे एकदम परफेक्ट बहाना है खुलकर मस्ती करने का! बतौर एक्टर हम लगातार अलग-अलग इमोशन्स और सीन में रहते हैं, तो हल्की-फुल्की शरारतें हमेशा वेलकम होती हैं। एक बार मुझे प्रैंक किया गया कि शूटिंग का दिन अचानक बहुत लंबा कर दिया गया है—मैं तो घबरा गई थी, फिर पता चला सब मज़ाक था! ऐसे पल ही शूटिंग को मज़ेदार बनाते हैं। तो इस दिन खूब हंसिए, मज़े कीजिए, लेकिन हर बात पर यकीन मत कीजिए!”

रजत वर्मा, जो इत्ती सी खुशी में विराट का किरदार निभाते हैं, ने कहा “अप्रैल फूल्स डे आते ही सबके अंदर का शरारती बच्चा बाहर आ जाता है! इत्ती सी खुशी के सेट पर हम प्रैंक खेलने में मज़ा लेते हैं, खासकर वो जो धीरे-धीरे खुलते हैं। एक बार हमने ऋषि सक्सेना को यकीन दिला दिया कि उनकी सारी स्क्रिप्ट बदल दी गई है—उनका कन्फ्यूजन देखना बहुत मज़ेदार था! मेरे लिए ये दिन सेट का माहौल हल्का-फुल्का और सरप्राइज से भरा रखने का तरीका है।”

नेहा एसके मेहता, जो इत्ती सी खुशी में हेतल दिवेकर का किरदार निभाती हैं, ने साझा किया “मुझे लगता है कि ह्यूमर का बहुत बड़ा रोल होता है, खासकर हमारे जैसे तेज़-तर्रार माहौल में। भले ही हम लंबे शूटिंग शेड्यूल में व्यस्त रहते हैं, फिर भी हम किसी न किसी तरह एक-दूसरे पर हल्की-फुल्की शरारतें प्लान कर ही लेते हैं। मुझे याद है एक बार हमने सिद्धू (सचिन चौधरी) को यकीन दिला दिया कि उनकी कॉल टाइम बहुत पहले कर दी गई है। वो सीरियस होकर जल्दी सेट पर आ गए और हम सब अपनी हंसी रोक रहे थे! ऐसे पल सच में माहौल हल्का कर देते हैं और हमें टीम के तौर पर और करीब लाते हैं। मुझे लगता है रोज़ाना साथ काम करते हुए थोड़ी-सी हंसी बहुत ज़रूरी है। मेरी एक ही सलाह है—1 अप्रैल को हर मैसेज दो बार पढ़िए, क्योंकि पता नहीं कौन-सा प्रैंक आपके लिए प्लान हो रहा है!”

इत्ती सी खुशी और पुष्पा इम्पॉसिबल देखना न भूलें, हर सोमवार से शनिवार सिर्फ सोनी सब पर।

[metaslider id="133"]