Vivo X300 Ultra और Vivo X300 FE आज होंगे भारत में लॉन्च, मिलेंगे ये 5 पावरफुल फीचर्स – vedantsamachar.in

Vivo X300 Ultra और Vivo X300 FE आज होंगे भारत में लॉन्च, मिलेंगे ये 5 पावरफुल फीचर्स

Vivo के दो नए स्मार्टफोन्स X300 Ultra और X300 FE को आज भारतीय बाजार में ग्राहकों के लिए लॉन्च किया जाएगा. ये दोनों ही फोन दोपहर 2 बजे लॉन्च किए जाएंगे, इन अपकमिंग स्मार्टफोन्स के लिए Flipkart पर अलग से माइक्रोसाइट बनाई गई है जिससे इन स्मार्टफोन्स में मिलने वाली खूबियां लॉन्च से पहले ही कंफर्म हो गई हैं. दोनों ही फोन कई शानदार फीचर्स से लैस होंगे, आइए आपको एक-एक कर दोनों ही फोन के बारे में जानकारी देते हैं.

Vivo X300 Ultra Specifications
पहला शानदार फीचर है कैमरा, फोन में 200 मेगापिक्सल Sony LYTIA 901 सेंसर, 50 मेगापिक्सल Sony LYTIA 818 अल्ट्रा वाइड एंगल सेंसर मिलेगा.
दूसरा शानदार और पावरफुल फीचर है फोन में मिलने वाला प्रोसेसर, इस डिवाइस में स्नैपड्रैगन 8 एलाइट जेनरेशन 5 चिपसेट मिलेगा.
तीसरी है इस फोन में मिलने वाली बड़ी और पावरफुल बैटरी, 6600 एमएएच की दमदार बैटरी फोन में जान फूंकने के लिए मिलेगी.
चौथा शानदार फीचर है, फोन की फास्ट चार्जिंग. ये फोन 100 वॉट फास्ट चार्ज सपोर्ट के साथ आएगी, साथ में 40 वॉट वायरलेस फ्लैश चार्ज सपोर्ट भी मिलता है.
पांचवी खूबी है, इस डिवाइस को मिलने वाला सिक्योरिटी अपडेट. कंपनी ने वादा किया है कि इस हैंडसेट को 7 साल तक सिक्योरिटी अपडेट्स दिए जाएंगे.
Vivo X300 FE Specifications
पहली खूबी है, फोन का कैमरा. रियर में 50 मेगापिक्सल Sony IMX921 ZEISS प्राइमरी कैमरा, साथ में 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और 50 मेगापिक्सल Sony IMX882 टेलीफोटो कैमरा सेंसर है जो 3x ऑप्टिकल और 100x डिजिटल जूम सपोर्ट के साथ आता है. सेल्फी के लिए 50 मेगापिक्सल वाइड एंगल फ्रंट ZEISS कैमरा सेंसर मिलेगा.
दूसरी खूबी है, फोन का प्रोसेसर. स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए वीवो के इस फोन में स्नैपड्रैगन 8 जेनरेशन 5 चिपसेट का इस्तेमाल हुआ है.
तीसरी खूबी है, फोन की बैटरी. 6500 एमएएच की दमदार बैटरी फोन में जान फूंकने के लिए मिलती है.
चौथी खूबी है, फास्ट चार्जिंग. ये फोन 90 वॉट फास्ट चार्जिंग और 40 वॉट वायरलेस फ्लैश चार्ज, बायपास चार्जिंग और ओवरहीट प्रोटेक्शन फीचर मिलेगा.
पांचवी खूबी है, इसमें मिलने वाला शेक एंड शेयर फीचर.