भू -अभिलेख को मिला एक और सहायक अधीक्षक ,पिंकी ने किया कार्यभार ग्रहण ,5 पद के विरुद्ध 7 एएसएलआर हो गए ,फिर तहसीलों किए जा सकते हैं पदस्थ

कोरबा 2 दिसम्बर (वेदांत समाचार)। । जिले को एक और सहायक अधीक्षक भू -अभिलेख मिल गया है। पीएससी से चयनित सहायक अधीक्षक भू -अभिलेख सुश्री पिंकी राज ने जिले में कार्यभार ग्रहण कर लिया है। इसके साथ ही अब जिले में 5 पद के विरुद्ध 7 सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख हो गए।

कवर्धा जिले की होनहार बेटी पिंकी राज ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद राजस्व विभाग को जनसेवा का सबसे प्रमुख विभाग बताया। उन्होंने कहा कि शुरू से उनकी दिली इच्छा थी कि वो राजस्व विभाग में बतौर अधिकारी उन्हें सेवा करने का अवसर मिले। उन्होंने पीएसी के जरिए आगे भी उच्च पदों के लिए अपना प्रयास जारी रखने की बात कही है।उन्होंने कहा कि उनके पापा जोधन सिंह राज के सपोर्ट की बदौलत वो यहाँ तक पहुंची हैं।

राजस्व विभाग द्वारा उन्हें जो भी कार्य दायित्व सौंपे जाएंगे उसका तय समयावधि में निष्ठापूर्वक सम्पादन करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। जिले में 5 पदों के विरुद्ध 7 सहायक अधीक्षक भू -अभिलेख हो गए हैं। वरिष्ठ सहायक अधीक्षक भू -अभिलेख सुश्री भूपेंद्र बंजारे अधीक्षक भू -अभिलेख के प्रभार में हैं। 3 सहायक अधीक्षक तहसीलदार नायब तहसीलदार हैं। हरिशंकर यादव प्रभारी तहसीलदार कोरबा बनाए गए हैं। सोना राम साहू नायब तहसीलदार पसान तो राहुल सिंह नायब तहसीलदार करतला के पद पर कार्यरत हैं।

जिला कार्याकय में सुश्री पूजा अग्रवाल ,रमेश साहू के बाद अब सुश्री पिंकी राज की सेवाएं मिलेंगी। स्वीकृत पद से अधिक अधिकारियों की पदस्थापना से आने वाले समय में जिला प्रशासन तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार के रिक्त पदों पर एक और सहायक अधीक्षक भू -अभिलेख की पदस्थापना कर सकती है। ताकि उनकी बेहतर सेवाएं ली जा सके।