बालको क्षेत्र में महंगाई के विरोध में जन-जागरण अभियान चलाया गया

कोरबा 28 नवंबर (वेदांत समाचार)। बालको ब्लॉक कांग्रेस के तत्वाधान में बालको क्षेत्र में महंगाई के विरोध में जन-जागरण अभियान चलाया गया। बालको ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष दुष्यंत शर्मा ने कहा कि मोदी राज में महंगाई चरम पर है। जनता बढ़ती महंगाई से परेशान है पेट्रोल-डीजल, अनाज, सब्जियां सहित दैनिक उपयोग की वस्तुएं आम आदमी की पहुंच से दूर होते जा रही है।


ब्लॉक उपाध्यक्ष पीयुष पाण्डेय ने कहा कि मोदी जी ने हर साल 02 करोड़ नये बेरोजगार लोगों को रोजगार देने का वायदा कर सत्ता हासील किया था। लेकिन सात वर्ष बीत जाने के बाद आज तक रोजगार के अवसर नही निकाल पाये। इसके विपरीत लोगों की लगी नौकरियां भी मोदी सरकार के कुप्रबंधन के कारण चली गई है। मोदी सरकार के गलत नितियों के कारण देश के युवाओं के रोजागर के अवसर समाप्त हो रहे हैं।
पार्षद कृपाराम साहू ने कहा कि अच्छे दिन आएंगे और हर परिवार के खाते में 15 लाख रूपये आएंगे जैसे वायदे आज 07 वर्षों से जुमला बना हुआ है। इस वायदे को पुरा करना मोदी सरकार और उनके मंत्रीमण्डल भूल गये।


पार्षद गीता बद्री किरण ने कहा कि मोदी सरकार पुरे देश भर मे निजीकरण को बढ़ावा दे रही है। ऐसा करने से सरकारी संस्थान नीलाम हो रही है। नौकरी तथा नौकरी के अवसर समाप्त हो रहे हैं। निजीकरण होने से रेलयात्रा, हवाईयात्रा, सहित अन्य सभी वस्तुओं के दाम बढ़ने से सरकारी नियंत्रण भी समाप्त हो जावेगा।
वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री शशीलता पाण्डेय ने कहा कि मोदी जी ने महिलाओं को भयमुक्त वातावरण देने का वायदा किया था लेकिन आज देश में क्या हो रहा है। यह किसी से छिपी नही है रोज नये घटनाओं के बारे में समाचार पत्र व टी.वी. न्यूज चैनलों में समाचार भरे रहते हैं।


कार्यक्रम में मुख्यरूप से उपस्थित प्रभात डड़सेना, राकेश पंकज, अजीत बर्मन, मुन्ना खान, मनोज सिंह, पंचराम आदित्य, आमीन अंसारी, बल्लु भैय्या, मदन श्रीवास, दीपक टण्डन, मनोज अनंत, गिरधारी बरेठ, मधुर दास, तुलसी केंवट, आदि ने बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, निजीकरण, किसानों की समस्या व उनकी आमदनी, नोटबंदी, जीएसटी, महिला सुरक्षा आदि विषयों को लेकर मोदी सरकार पर जमकर बरसे। इस मौके पर महंगाई के विरोध में पदयात्रा की गई और पर्चा बांटा गया।