यूपी,18नवंबर : यूपी के कानपुर में दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि यात्रियों से भरी एक बस आगरा एक्सप्रेसवे पर पलट गई,इस भयानक हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं, 12 से ज्यादा घायल हैं। जानकारी के मुताबिक, बस दिल्ली से बिहार के सिवान जा रही थी और कानपुर के बिल्हौर के अलौर थाना इलाके में ये हादसा हुआ। यह हादसा उस समय हुआ, जब बस बिल्हौर के अरौल थाना इलाके में एक्सप्रेसवे पर मोड़ के पास पहुंची थी। ड्राइवर ने बस पर कंट्रोल खो दिया और बस पलट गई।
हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को पास के सीएचसी में भर्ती कराया गया। 15 लोगों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें कानपुर शहर के हैलट अस्पताल रेफर किया गया है। बाकी तीन शवों को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतकों की शिनाख्त की जा रही है।



