Vedant Samachar

दर्दनाक हादसा: पेड़ से गिरकर सरिया गर्दन में घुसा, 9 साल का मासूम गंभीर

Vedant Samachar
1 Min Read

बुलंदशहर (उत्तर प्रदेश)। जिले से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। खेलते-खेलते एक 9 वर्षीय मासूम पेड़ पर चढ़ गया, तभी अचानक डाल टूट गई और वह नीचे गिर पड़ा। गिरते ही बच्चा पास में बनी सरियों वाली बाउंड्री वॉल पर जा गिरा, जिससे सरिया उसकी गर्दन को चीरते हुए आर-पार हो गया।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत बच्चे को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। डॉक्टरों की टीम लगातार उसका इलाज कर रही है और स्थिति पर नजर रखे हुए है।

बताया जा रहा है कि इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें बच्चा अस्पताल में भर्ती दिखाई दे रहा है और उसकी गर्दन में सरिया फंसा हुआ है।

फिलहाल पुलिस और स्थानीय प्रशासन मामले की जानकारी जुटा रहे हैं। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और लोग बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं।

Share This Article