Vedant Samachar

India vs South Africa Live Score, 1st Test, DAY 2: टीम इंडिया को लगा 7वां झटका, कुलदीप यादव भी आउट

Vedant Samachar
10 Min Read

LIVE Cricket Score & Updates

Ind vs SA: टीम इंडिया को लगा 7वां झटका
भारत की पारी लड़खड़ा गई है. 172 रन के स्कोर पर 7वां विकेट भी गिर गया है. कुलदीप यादव 1 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं.

India vs South Africa 1st Test Live: जडेजा हुए आउट
टीम इंडिया ने 171 रन पर अपना छठा विकेट भी गंवा दिया है. रवींद्र जडेजा 27 रन की पारी खेलकर आउट हो गए हैं. वहीं, भारत की बढ़त 12 रन की हो गई है.

Ind vs SA Live Match Score: ध्रुव जुरेल हुए आउट
टीम इंडिया ने 153 रन पर अपना 5वां विकेट गंवा दिया है. ध्रुव जुरेल 14 गेंदों पर 14 रन बनाकर आउट हो गए हैं.

India vs South Africa 1st Test Live: टीम इंडिया 150 रन के पार
टीम इंडिया ने 4 विकेट के नुकसान पर 150 रन का आंकड़ा पार कर लिया है. ध्रुव जुरेल 14 रन और रवींद्र जडेजा 17 रन बनाकर खेल रहे हैं.

Ind vs SA Live Score: दूसरे सेशन का खेल शुरू
दूसरे सेशन का खेल शुरू हो गया है. टीम इंडिया की नजर एक बड़ी बढ़त लेने पर है. टीम इंडिया फिलहाल 21 रन पीछे है.

Ind vs SA Live Score: पहले सेशन का खेल खत्म
दूसरे दिन के पहले सेशन का खेल खत्म हो गया है. इस सेशन में भारत ने 4 विकेट गंवाए हैं. वहीं, टीम इंडिया को स्कोर 138 रन हो गया है. ध्रुव जुरेल 5 रन और रवींद्र जडेजा 11 रन बनाकर नाबाद हैं.

India vs South Africa 1st Test Live: ऋषभ पंत आउट
टीम इंडिया ने 134 रन पर अपना चौथा विकेट भी गंवा दिया है. ऋषभ पंत 24 गेंदों पर 27 रन बनाकर आउट हो गए हैं.

Ind vs SA Live Match Score: जडेजा के 4000 रन पूरे
रवींद्र जडेजा ने इस पारी में 10 रन बनाते ही अपने टेस्ट करियर में 4000 रन पूरे कर लिए हैं. उन्होंने ये उपलब्धि 130वीं पारी में हासिल की है.

Ind vs SA Live Match Score: 125 रन पार
टीम इंडिया ने 3 विकेट के नुकसान पर 126 रन बना लिए हैं. ऋषभ पंत 20 गेंदों पर 25 रन बनाकर खेल रहे हैं. वहीं, रवींद्र जडेजा 7 रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं.

India vs South Africa Live Score: राहुल हुए आउट
टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है, केएल राहुल 39 रन बनाकर आउट हो गए हैं. टीम को ये झटका 109 रन के स्कोर पर लगा है.

Ind vs SA Live Match Score: 100 रन के पार भारत
ऋषभ पंत ने 2 गेंदों पर 10 रन बटोर कर टीम इंडिया का स्कोर 100 रन के पार पहुंचा दिया है. वहीं, केएल राहुल 37 रन बनाकर एक छोर को संभाले हुए हैं.

बरामद विस्फोट थाने में रखे थे, नौगाम की घटना एक हादसा था- गृह मंत्रालय
जम्मू कश्मीर के नौगाम धमाके पर गृह मंत्रालय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि ये सिर्फ हादसा था. थाने में विस्फोटक रखे थे, जिसकी एफएसल टीम दो दिनों से जांच कर रही थ इस हादसे में 9 लोगों को मौत हो गई है, 27 पुलिसकर्मी समेत 32 लोग घायल हो गए हैं.

Ind vs SA Live Score: रिटायर्ड हर्ट हुए कप्तान गिल
टीम इंडिया को एक बड़ा झटका लगा है. कप्तान शुभमन गिल सिर्फ 3 गेंद खेलकर रिटायर्ड हर्ट हो गए हैं. उन्हें गर्दन में झटका लगा है, जिसके चलते उन्होंने मैदान से बाहर जाने का फैसला लिया है.

India vs South Africa 1st Test Live: वॉशिंगटन सुंदर आउट
टीम इंडिया ने 75 रन पर अपना दूसरा विकेट गंवा दिया है. वॉशिंगटन सुंदर 82 गेंदों पर 29 रनों की पारी खेलकर आउट हो गए हैं. अब क्रीज पर कप्तान शुभमन गिल क्रीज पर आ गए हैं.

Ind vs SA Live Score: भारत के नाम पहला घंटा
दूसरे दिन के पहले 1 घंटे में भारत ने कोई भी विकेट नहीं गंवया है. केएल राहुल और वॉशिंगटन सुंदर क्रीज पर जमे हुए हैं और टीम का स्कोर 68 रन तक पहुंच गया है.

बिहार: नीतीश कुमार से मिलने मुख्यमंत्री आवास पहुंचे चिराग पासवान
बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद एलजेपी नेता चिराग पासवान उनसे मिलने के लिए सीएम आवास पर पहुंचे हैं. इस बार के विधानसभा चुनाव में चिराग पासवान की पार्टी को 19 सीटों पर जीत मिली है. वहीं जेडीयू को 85 सीटों पर जीत मिली है.

India vs South Africa 1st Test Live: 60 रन के पार
टीम इंडिया ने 29 ओवर के बाद 1 विकेट के नुकसान पर 61 रन बना लिए हैं. दोनों खिलाड़ी काफी संभलकर बल्लेबाजी कर रहे हैं और अफ्रीकी गेंदबाज अभी भी पहले विकेट की तलाश में हैं.

India vs South Africa Live Score: 50 रन पूरे
टीम इंडिया ने 1 विकेट के नुकसान पर अपने 50 रन पूरे कर लिए हैं. केएल राहुल 20 रन और वॉशिंगटन सुंदर 12 रन बनाकर क्रीज पर टीके हुए हैं.

Ind vs SA Live Score: अच्छी शुरुआत
केएल राहुल और वॉशिंगटन सुंदर ने काफी संभलकर शुरुआत की है. 24 ओवर के बाद भारत का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 46 रन हो गया है.

IND vs SA: दूसरे दिन का खेल शुरू
कोलकाता टेस्ट के दूसरे दिन का खेल खेला जा रहा है. दिन का पहला चौका केएल राहुल लगाया है. इसी के साथ उन्होंने टेस्ट में अपने 4000 रन भी पूरे कर लिए हैं.

J&K:नौगाम ब्लास्ट पर सुबह 10 बजे डीजीपी प्रेस कांफ्रेंस करेंगे
जम्मू कश्मीर के नौगाम पुलिस स्टेशन में सुबह 10 बजे डीजीपी प्रेस कांफ्रेंस करेंगे. यहां कल अमोनियम नाइट्रेट की वजह से ब्लास्ट हो गया था. इस धमाके में 9 लोगों की मौत हो गई.

Ind vs SA Live Score: सुंदर को पुजारा की सलाह
चेतेश्नर पुजारा नंबर 3 पर भारतीय बल्लेबाजी के मजबूत स्तंभ रहे थे. कोलकाता टेस्ट में उसी नंबर पर वॉशिंगटन सुंदर बल्लेबाजी करने उतरे हैं. ऐसे में पुजारा ने सुंदर को सलाह देते हुए कहा है कि वो अटैकिंग क्रिकेट खेलें.

India vs South Africa Live Score: टीम इंडिया का इरादा क्या है?
साउथ अफ्रीका की पहली पारी को 159 रन पर समेटने के बाद टीम इंडिया की नजर अब अपनी फर्स्ट इनिंग में ही इतना बड़ा स्कोर करने की होगी कि दूसरी पारी खेलने की जरूरत ही ना पड़े. भारत की ओर से केएल राहुल और वॉशिंगटन सुंदर क्रीज पर हैं.

India vs South Africa 2025 Live Score, 1st Test, Day 2 at Eden Gardens: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच सीरीज का पहला टेस्ट कोलकाता के ईडन गाार्डन्स पर खेला जा रहा है. इस टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारत की कोशिश साउथ अफ्रीका के खिलाफ बड़ी बढ़त लेने पर है. दूसरे दिन टीम इंडिया पहले दिन के अपने स्कोर 1 विकेट पर 37 रन से आगे खेल रही है.

साउथ अफ्रीका की पहली पारी 159 रन पर सिमटी
पहले दिन के खेल की बात करें तो टॉस जीतकर साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था. लेकिन, उसका ये दांव उलटा पड़ गया. साउथ अफ्रीका के लिए 200 रन बनाने के भी लाले पड़ गए और वो सिर्फ 159 रन पर ऑलआउट हो गई. शतक तो दूर साउथ अफ्रीका की ओर से पहली पारी में किसी भी बल्लेबाज ने शतक भी नहीं लगाया. 31 रन बनाकर ओपनर एडन मार्करम टीम के सबसे सफल बल्लेबाज रहे. उनके अलावा मुल्डर और जॉर्जी ने 24-24 रन बनाए.

बुमराह रहे सबसे सफल गेंदबाज
भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह पहली पारी में टीम के सबसे सफल गेंदबाज रहे. उन्होंने 14 ओवर में 27 रन देकर 5 विकेट चटकाए. ये 16वीं बार है जब बुमराह ने अपने टेस्ट करियर में 5 या उससे ज्यादा विकेट एक पारी में लिए हैं. इन 16 में से 13 बार ये कारनामा उन्होंने SENA देशों के खिलाफ किया है.

भारत की पहली पारी
भारत की बल्लेबाजी की बात करें तो पहले दिन का खेल खत्म होने तक उसने यशस्वी जायसवाल का विकेट खोकर 37 रन बनाए थे. यशस्वी जायसवाल ने 27 गेंदों में 12 रन बनाए थे.

Share This Article