महंगाई के खिलाफ नींलु चंद्रवंशी ने की 16 किलोमीटर की पदयात्रा…

बढ़ रही मंहगाई के लिए केंद्र सरकार पर बरसे

कुंडा 22 नवंबर (वेदांत समाचार)। देश मे बढ़ती मंहगाई तथा केंद्र सरकार की नाकामियों के विरूद्ध जिले में चलाये जा रहे जन-जागरण अभियान पदयात्रा के 7 वे दिन जिला कांग्रेस अध्यक्ष नींलु चंद्रवंशी ने कुण्डा ब्लाक के ग्राम कोदवा गोबर्रा से सूरजपुरा तक 16 किलोमीटर की पदयात्रा की। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम, कैबिनेट मंत्री मो.अकबर, क्षेत्रीय विधायक श्रीमती ममता चंद्राकर, विधायक व संगठन जिला प्रभारी डॉ.थानेश्वर पाटिला के निर्देशन पर जन-जागरण अभियान पदयात्रा के कुण्डा प्रभारी कौशल चंद्राकर, कवर्धा के जिला कांग्रेस अध्यक्ष नीलू चन्द्रवंशी के अगवाई में एवं अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुण्डा उतरा दिवाकर, सुरेंद्र सिंग छाबड़ा ने पदयात्रा की।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष नींलु चंद्रवंशी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा केंद्र सरकार को आड़े हाथों लेते हुए मंहगाई के लिए जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा आज 7 वर्ष पहले देश की जनता से झूठ बोलकर भाजपा ने केंद्र में सरकार बनाई और नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री बने। 2 करोड़ लोगों को रोजगार देने का वादा 15 लाख जमा करने का वादा झूठा निकला। केंद्र सरकार की गलत नीतियों से किसान गरीब मध्यम वर्गीय परिवार, कर्मचारी लगातार परेशान हुए। वहीं राज्य की भूपेश सरकार ने अपने 36 मे से 25 चुनावी वादे पूरे किए है /अभी सरकार की दो वर्ष बाकी है, बाकी वादे को भी पूरे करेगी। चंद्रवंशी ने बढ़ती मंहगाई को लेकर केन्द्र सरकार को कोसा।उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार जिस तरह से बेहताशा मंहगाई को बढ़ा रही है, इसके विरोध में कांग्रेस आम जनता की लड़ाई सड़क पर उतर कर लड़ रही है। केंद्र में बैठी भाजपा की मोदी सरकार की गलत नीतियों के कारण मंहगाई चरम सीमा पर पहुंच गई है भाजपा सरकार ने डीजल-पेट्रोल सहित रसोई गैस के दामो बेतहाशा वृद्धि कर पूरे देश को महंगाई की गर्त में धकेल दिया है। विधायक ममता चंद्राकर, लालजी चंद्रवंशी, सुरेंद्र सिंग छाबड़ा, उतरा दिवाकर, अगमदास अंनत, सुखचैन भास्कर, आरती सुमन, होरीलाल सिंगरौली, हेमंत सिंगरौल ने भी सभा को संबोधित किया। रमाकांत शुक्ला ने पदयात्रा का संचालन किया।

पदयात्रा में सेक्टर प्रभारी कुण्डा हरचरण खनुजा, सेक्टर प्रभारी दामापुर, शिवकुमार चौहान, जिला अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग रामखिलावन साहू, सचिव जिला कांग्रेस होरी सिंगरौल, महामंत्री ब्लॉक कांग्रेस भरत साहू, कोषाध्यक्ष सुमितपाल खनुजा, उपाध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस रामातार, सिंगरौल सुखचंद भास्कर, मुमताज अहमद, उमेश चंद्राकर, मुन्ना खान, हरेन्द्र चंद्राकर, मनोज भास्कर सहित बड़ी सख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता व ग्रामवासी उपस्थित थे।