Aaj Ka Rashifal 05 May 2026: आज एकदंत संकष्टी पर चंद्रमा करेंगे वृश्चिक से धनु राशि में गोचर, जानिए 12 राशियों का दैनिक राशिफल – vedantsamachar.in

Aaj Ka Rashifal 05 May 2026: आज एकदंत संकष्टी पर चंद्रमा करेंगे वृश्चिक से धनु राशि में गोचर, जानिए 12 राशियों का दैनिक राशिफल


मेष राशि (Aries)

मेष राशि के जातकों का आज का दिन तनाव भरा रह सकता है। छोटी-छोटी बातों को लेकर बहस हो सकती है। किसी बात को लेकर जिद न करें। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। लेकिन निवेश सोच-समझकर करें। करियर और जिम्मेदारियों पर फोकस बढ़ेगा। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। प्रेम संबंधों में रोमांच रहेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

वृषभ राशि (Gemini)

वृषभ राशि के जातकों का आज का दिन गहरे विचारों से भरा रहेगा। करियर से जुड़े मुद्दों में सावधानी बरतें। आर्थिक मामलों में सुधार संभव है। धीरे-धीरे कमजोर क्षेत्रों को मजबूत करने की योजना बनाएं। परिवार से सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि के जातकों का आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कोई गुप्त बात या पुराना मुद्दा सामने आ सकता है। किसी बात या काम को लेकर ज्यादा परेशान ना हो। किसी भी तरह के फैसले लेने में  जल्दबाजी न करें। नकारात्मक सोच से दूर रहें। पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताएं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि के जातकों का आज का दिन सामान्य रहेगा। रिश्तों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। लेकिन धैर्य बनाए रखें। करियर में चुनौतियां आ सकती हैं, लेकिन मेहनत से पीछे ना हटें। आर्थिक रूप से सतर्क रहें। परिवार और पार्टनर के साथ अच्छा समय मिलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि के जातकों का आज का दिन सामान्य रहेगा। प्रेम और करियर दोनों में संयम बनाए रखने की जरूरत है। नौकरीपेशा लोग बॉस से बहस करने से बचें। लेकिन नई जिम्मेदारी भी मिल सकती है। सोच-समझकर बात करें। प्रेम जीवन रोमांचक रहेगा। सेहत को कभी नजरअंदाज ना करें।

कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि के जातकों का आज का दिन अच्छा रहेगा कार्यक्षेत्र में दूसरों की समझ पर ज्यादा भरोसा न करें। सामाजिक गतिविधियों में रूचि बढ़ेगी। यात्रा के योग बन रहे है। प्रेम में बातचीत करने से सब सुलझ जाएगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

तुला राशि (Libra)

तुला राशि के जातकों का आज का दिन संतुलित रहेगा। पारिवारिक चर्चाओं में धैर्य से काम लें और स्थिति को समझते हुए ही बात करें। किसी दूसरे पर अपनी बात मानना का दवाब न डालें। प्रेम संबंधों में असंतुलन महसूस हो सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

वश्चिक राशि (Scorpio)

वश्चिक राशि के जातकों का आज का दिन गहरी सोच में डूबा रहेगा।  सकारात्मक बदलाव होने से आपको मन की शांति मिलेगी। अच्छा बदलाव होने से जीवन को एक नई दिशा मिलेगी। दूसरों की असहमति को समझते हुए अपनी बात सामने रखें। आर्थिक मामलों में सुधार होगा। प्रेम में झगड़े से बचें। स्वास्थ्य का खास ध्यान रखें।

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि के जातकों का आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कार्यक्षेत्र में दबाव महसूस हो सकता है। अपनी कमियों पर ध्यान दें। दूसरों की दी गई राय पर भी विचार जरूर करें। परिवार में खुशियों का आगमन होगा। प्रेम जीवन में विश्वास बनाए रखें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि के जातकों का आज का दिन सामान्य रहेगा। अपनी बात मनवाने के लिए ज्यादा जिद करना अच्छा नहीं है। कार्यक्षेत्र में नया प्रोजेक्ट मिलने से काम बढ़ जाएगा। इसलिए दूसरों की तरह समय बर्बाद न करें। किसी से बातचीत करते समय सावधानी बरतें। पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताएंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

कुंभ राशि (Aquarius)

कुंभ राशि के जातकों का आज का दिन सामान्य रहेगा। परिवार में किसी बड़े से बहस न करें। उनका और उनकी बातों का सम्मान करें। छोटी-छोटी समस्याओं पर घबराएं नहीं। धैर्य रखें।  आर्थिक रूप से उतार-चढ़ाव रहेगा। प्रेम जीवन से खुशियां बनी रहेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

मीन राशि (Pisces)

मीन राशि के जातकों को आज के दिन अपनी सभी चिंताओं को सुलझाना होगा। रिश्तेदारों, पड़ोसियों या परिवार में किसी से बहस न करें। अपने से छोटे का सम्मान करें। कार्यक्षेत्र में खुले दिमाग से काम करें। प्रेम जीवन में समझदारी से आगे बढ़े। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।