विकास कार्यों-नीतियों से प्रभावित होकर किया कांग्रेस प्रवेश..

महासमुन्द20 नवंबर (वेदांत समाचार)। सिरपुर क्षेत्र के ग्राम पासीद, अमलोर, तुमगांव, मालिडीह के ग्रामीणों ने क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों व कांग्रेस की नीतियों से प्रभावित होकर संसदीय सचिव विनोद सेवनलाल चंद्राकर के निवास पहुंचकर कांग्रेस प्रवेश किया। शुक्रवार को वरिष्ठ कांग्रेस नेता सेवनलाल चंद्राकर, जनपद सदस्य रमाकांत ध्रुव, कुणाल चंद्राकर व युवा नेता मानिक साहू की उपस्थिति में सिरपुर क्षेत्र से लोग पहुंचे।

कांग्रेस प्रवेश करने वालों में पंचराम नायक, दादूराम नायक, अखिलेश नायक, श्रवण नायक, भोलाराम नायक, रामसेवक नायक, पुरूषोत्तम नायक, बेदूराम नायक, संतराम नायक, रमेश कुमार नायक, नंदकुमार नायक, नरोत्तम नायक, कांतिलाल नायक, बेदराम नायक, अमनकुमार नायक, महेन्द्र नायक, हरिचंद नायक, राजू नायक, दुलारीबाई नायक, सकरीबाई नायक, श्यामबाई नायक, संतोषी नायक, रामेश्वरी नायक आदि शामिल रहे।