मुंबई 4 मई 2026। एस. एस. राजामौली की आने वाली फिल्म वाराणसी हाल के समय की सबसे ज्यादा इंतजार की जा रही भारतीय फिल्मों में शामिल है। इस फिल्म में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन नजर आएंगे। फिल्म को लेकर जबरदस्त चर्चा है, खासकर तब से जब इसका पहला ग्लिम्प्स यूरोप की सबसे बड़ी आइकॉनिक स्क्रीन ले ग्रां रे़क्स में हुए ट्रेलर फेस्टिवल में दिखाया गया। इस प्रीव्यू को शानदार रिस्पॉन्स मिला, जहां पहली ही फ्रेम से दर्शकों ने तालियों, चीयर और सीटियों के साथ स्वागत किया।
इसी बीच फिल्म ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कॉमिक कॉन एक्सपीरियंस मेक्सिको 2026 में भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई, जहां प्रोड्यूसर एस. एस. कार्तिकेय ने रियल वाराणसी की दुनिया को बनाने के बारे में बात की।
प्रोड्यूसर एस. एस. कार्तिकेय ने कॉमिक कॉन एक्सपीरियंस मेक्सिको 2026 में वाराणसी को पेश करते हुए कहा, “कहानी की शुरुआत, बीच और अंत सब वाराणसी में होता है। इसे भारत की आध्यात्मिक राजधानी भी कहा जाता है और यह दुनिया के सबसे पुराने शहरों में से एक है, जो आज भी बसा हुआ है। हमारे डायरेक्टर एस. एस. राजामौली के दिमाग में वाराणसी के घाटों पर कुछ शानदार सीक्वेंस थे, जिन्हें वहां प्रैक्टिकली शूट करना आसान नहीं था। एक प्रोड्यूसर के तौर पर हमारी जिम्मेदारी थी कि हम इसे संभव बनाएं। हमने अपनी प्रोडक्शन डिजाइन टीम को वाराणसी भेजा, ताकि वहां से हर जरूरी डिटेल, माप और फोटो रेफरेंस लिए जा सकें। और उनकी सोच को सच करने के लिए हमने वाराणसी के घाट ईंट-ईंट जोड़कर तैयार किए, ताकि उनका विजन पूरा हो सके।”
वाराणसी से महेश बाबू का दमदार लुक रुद्र के रूप में, पृथ्वीराज सुकुमारन का इंटेंस फर्स्ट लुक कुंभा के तौर पर, और प्रियंका चोपड़ा जोनस का शानदार अवतार मंदाकिनी के रूप में पहले ही सामने आ चुका है। इन लुक्स ने सोशल मीडिया पर जबरदस्त हलचल मचा दी है और पूरे देश में एक्साइटमेंट बढ़ा दी है। इन दमदार झलकियों के बाद अब लोगों की बेसब्री और भी बढ़ गई है, क्योंकि दर्शक इस भव्य सिनेमाई फिल्म का इंतजार कर रहे हैं, जो 7 अप्रैल 2027 को बड़े स्तर पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
