छत्तीसगढ़ी गीत 'टुकुर टुकुर' ने बनाया नया रिकॉर्ड, 48 घंटे में 4.5 लाख+ व्यूज, YouTube Trending Top-70 में मिली जगह - vedantsamachar.in

छत्तीसगढ़ी गीत ‘टुकुर टुकुर’ ने बनाया नया रिकॉर्ड, 48 घंटे में 4.5 लाख+ व्यूज, YouTube Trending Top-70 में मिली जगह

रायपुर। छत्तीसगढ़ी म्यूजिक इंडस्ट्री के लिए बड़ी उपलब्धि सामने आई है। वाइब्स एंटरटेनमेंट के बैनर तले और द सीजीएफ म्यूजिक (The CGF Music) के म्यूजिक लेबल से रिलीज हुआ नया छत्तीसगढ़ी गीत ‘टुकुर टुकुर’ रिलीज के महज 48 घंटे के भीतर 4.5 लाख (450K+) से अधिक व्यूज हासिल कर चुका है। इसके साथ ही यह गीत YouTube Trending Music Top-70 में भी अपनी जगह बनाने में सफल रहा है, जिसे छत्तीसगढ़ी संगीत जगत के लिए बड़ी सफलता माना जा रहा है।

गीत के निर्माता राज राजक हैं। इसे विवेक शर्मा और अनुपमा मिश्रा ने अपनी मधुर आवाज दी है। गीत के बोल और संगीत संयोजन राहुल ददसेना ने तैयार किया है, जबकि संगीत निर्देशन विवेक निलेश शर्मा ने किया है। म्यूजिक वीडियो का निर्देशन एवं कोरियोग्राफी सतीश साहू ने की है। वहीं तामेश्वर देव ने छायांकन और संपादन की जिम्मेदारी संभाली है, जिससे वीडियो को आकर्षक और पेशेवर प्रस्तुति मिली है।

इस छत्तीसगढ़ी सॉन्ग ‘टुकुर टुकुर’ की सबसे खास बात यह है कि मुंगेली के लोकप्रिय कॉमेडी कलाकार यमन राजा पहली बार किसी म्यूजिक एल्बम में नजर आए हैं। उनके साथ अभिनेत्री अमृता कुशवाहा की जोड़ी को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। सोशल मीडिया पर दर्शक लगातार गीत, अभिनय और पूरी टीम की मेहनत की सराहना कर रहे हैं।

म्यूजिक वीडियो में सरपंच (धन्नू), जयराम साहू, जलेश्वर, अमित, युवराज, गट्टू और झमेंद्र ने भी महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं। पारस रात्रे कैमरा सहायक रहे, सनत डांस ग्रुप रायपुर ने नृत्य प्रस्तुति दी, जबकि रीना हिरवानी ने मेकअप, कुलेश साहू ने पोस्टर डिजाइन और वेदप्रकाश महंत ने सोशल मीडिया प्रमोशन की जिम्मेदारी निभाई। अंकित कुशवाहा, मुकेश निर्मलकर और दुर्गेश साहू का भी इस प्रोजेक्ट में विशेष सहयोग रहा।

महज दो दिनों में 4.5 लाख से अधिक व्यूज और YouTube Trending Top-70 में जगह बनाकर ‘टुकुर टुकुर’ ने यह साबित कर दिया है कि बेहतर कंटेंट और आकर्षक प्रस्तुति को दर्शकों का भरपूर समर्थन मिलता है। अब सभी की नजर इस बात पर है कि यह वायरल छत्तीसगढ़ी गीत आने वाले दिनों में व्यूज और ट्रेंडिंग के कौन-से नए रिकॉर्ड अपने नाम करता है।