- क्रुणाल पांड्या और अक्षर पटेल ने KING को दी आने वाली सीरीज लुक्खे के लिए ‘अल्टीमेट ऑलराउंडर’ बनाने की चुनावती
क्रिकेट के बेहतरीन ऑलराउंडर्स, अक्षर पटेल और क्रुणाल पांड्या जानते हैं कि एक से ज्यादा गेम में कैसे महारत हासिल की जाती है – और अब वे यही ऊर्जा सिंगर-सॉन्गराइटर किंग को दे रहे हैं, जो प्राइम ओरिजिनल सीरीज ‘लुक्खे’ में अपने एक्टिंग डेब्यू के साथ ‘MC बदनाम’ का किरदार निभाने के लिए तैयार हैं। एक मजेदार और कैंडिड मुलाकात में, ये ऑलराउंडर्स भारत के फैन-फेवरेट रैपर को चुनौती दे रहे हैं कि वे स्क्रीन पर भी वही आग दिखाएं – वे उनका समर्थन कर रहे हैं, उन्हें मोटिवेट कर रहे हैं और उनके बड़े डेब्यू से पहले उन्हें पूरी तरह से हाइप कर रहे हैं।
यहां देखिए वीडियो –
किंग के साथ, इस सीरीज में राशी खन्ना, पलक तिवारी, लक्ष्यवीर सिंह सरन, नकुल रोशन सहदेव, कृतिका भारद्वाज, शिवांकित परिहार, योगराज सिंह और आयशा रज़ा मिश्रा भी नजर आएंगे। हिमांक गौर द्वारा निर्देशित, ‘लुक्खे’ का प्रीमियर 8 मई को दुनिया भर के 240 से अधिक देशों और क्षेत्रों में विशेष रूप से प्राइम वीडियो पर होगा।
