पुलिसकर्मी और स्वच्छता पेट्रोलिंग प्रभारी सस्पेंड – vedantsamachar.in

पुलिसकर्मी और स्वच्छता पेट्रोलिंग प्रभारी सस्पेंड

बिलासपुर,03 मई (वेदांत समाचार) : आपसी विवाद के बाद थाने में शिकायत करने पहुंचे भाई पर बंदूक तानने के मामले में आरक्षक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई है. एसएसपी रजनेश सिंह ने कड़ा एक्शन लेते हुए आरक्षक विष्णु चंद्र को सस्पेंड कर दिया है. वहीं मामले में जांच के आदेश भी दिए गए हैं. जानकारी के मुताबिक, आपसी विवाद के बाद रिपोर्ट लिखवाने बड़ा भाई सिविल लाइन थाने पहुंचा था. इस दौरान थाना परिसर में उसके छोटे भाई आरक्षक विष्णु चंद्रा ने बंदूक थानकर धमकी दी. घटना के बाद मामला गर्मा गया. मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी रजनेश सिंह ने निलंबन की कार्रवाई की है.

शहर में गंदगी और अतिक्रमण को रोकने के लिए संचालित स्वच्छता पेट्रोलिंग के प्रभारी वरिष्ठ स्वच्छता निरीक्षक दीपक कुमार पंकज को निगम कमिश्नर प्रकाश कुमार सर्वे ने निलंबित कर दिया है. यह कार्रवाई निगम कमिश्नर ने पेट्रोलिंग टीम के द्वारा दुकानदार से बिना रसीद दिए जुर्माना वसूलने, अभद्रता करने तथा बिना दुकानदार द्वारा पैसे दिए दुकान से खाने पीने का सामान लेने की शिकायत के बाद किया है. मामले के संज्ञान में आने और साक्ष्य के तौर पर दुकानदार ने नगर निगम को सीसीटीवी फुटेज सौंपा था, जिसके बाद निगम कमिश्नर प्रकाश कुमार सर्वे ने पेट्रोलिंग टीम के प्रभारी को निलंबित कर दिया है. जबकि मेयर पति के खिलाफ थाने में की गई गाली गलौज की शिकायत पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है.

बता दें कि 27 अप्रैल 2026 को जोन कमांक 6 के अंतर्गत मिश्रा किराना स्टोर में प्रतिबंधित पॉलिथिन की जब्ती की कार्रवाई के दौरान पेट्रोलिंग टीम के प्रभारी द्वारा किराना स्टोर से बिना पैसे दिये कोल्ड ड्रिंक्स पीने और कार्रवाई के दौरान सार्वजनिक स्थान पर धूम्रपान सेवन करने मीडिया में खबर प्रसारित हुआ था, साथ ही पॉलिथिन जब्ती कार्रवाई के दौरान निर्धारित शास्ति की राशि के बदले तत्काल रसीद न देकर शिकायत के पश्चात अगले दिन रसीद दिया गया. शहर में गंदगी और अतिक्रमण को रोकने के लिए संचालित स्वच्छता पेट्रोलिंग के प्रभारी वरिष्ठ स्वच्छता निरीक्षक दीपक कुमार पंकज को निगम कमिश्नर प्रकाश कुमार सर्वे ने निलंबित कर दिया है.

यह कार्रवाई निगम कमिश्नर ने पेट्रोलिंग टीम के द्वारा दुकानदार से बिना रसीद दिए जुर्माना वसूलने, अभद्रता करने तथा बिना दुकानदार द्वारा पैसे दिए दुकान से खाने पीने का सामान लेने की शिकायत के बाद किया है. मामले के संज्ञान में आने और साक्ष्य के तौर पर दुकानदार ने नगर निगम को सीसीटीवी फुटेज सौंपा था, जिसके बाद निगम कमिश्नर प्रकाश कुमार सर्वे ने पेट्रोलिंग टीम के प्रभारी को निलंबित कर दिया है. जबकि मेयर पति के खिलाफ थाने में की गई गाली गलौज की शिकायत पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है. बता दें कि 27 अप्रैल 2026 को जोन कमांक 6 के अंतर्गत मिश्रा किराना स्टोर में प्रतिबंधित पॉलिथिन की जब्ती की कार्रवाई के दौरान पेट्रोलिंग टीम के प्रभारी द्वारा किराना स्टोर से बिना पैसे दिये कोल्ड ड्रिंक्स पीने और कार्रवाई के दौरान सार्वजनिक स्थान पर धूम्रपान सेवन करने मीडिया में खबर प्रसारित हुआ था, साथ ही पॉलिथिन जब्ती कार्रवाई के दौरान निर्धारित शास्ति की राशि के बदले तत्काल रसीद न देकर शिकायत के पश्चात अगले दिन रसीद दिया गया.

इस मामले में निगम कमिश्नर ने वरिष्ठ स्वच्छता निरीक्षक और स्वच्छता पेट्रोलिंग टीम के प्रभारी दीपक कुमार पंकज को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का आदेश जारी किया है. आदेश में लिखा गया है कि आपके उक्त कृत्य से निगम की स्वच्छता संबंधित गतिविधि पर प्रतिकूल असर पड़ा है. जिससे निगम की छवि धूमिल हुई है. अतः दीपक कुमार पंकज, वरिष्ठ स्वच्छता निरीक्षकप्रभारी को सिविल सेवा वर्गीकरण नियंत्रण तथा अपील नियम 1966 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है, निलंबन अवधि में मुख्यालय पं देवकीनदन दीक्षित औषधालय (स्वास्थ्य विभाग) नगर पालिक निगम बिलासपुर निर्धारित किया जाता है, तथा नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा.