Vedant Samachar

श्रेयस अय्यर की चोट गंभीर, सिडनी के अस्पताल में ICU में भर्ती

Vedant Samachar
2 Min Read

भारतीय वनडे टीम के उप-कप्तान श्रेयस अय्यर को सिडनी के एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। वह अभी इंटेंसिव केयर यूनिट (ICU) में हैं। उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे मैच के दौरान पसलियों में चोट लगने की वजह से इंटरनल ब्लीडिंग हो रही है।

अय्यर ने तीसरे वनडे में शनिवार (25 अक्टूबर) को बैकवर्ड पॉइंट से पीछे की ओर दौड़ते हुए एलेक्स कैरी का शानदार कैच लिया था। इस दौरान उनकी बाईं पसली में चोट लग गई। इसके बाद वह ड्रेसिंग रूम में लौटे और उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया।

मामले की जानकारी रखने वाले सूत्र ने पीटीआई को बताया, “श्रेयस पिछले कुछ दिनों से आईसीयू में हैं। रिपोर्ट आने के बाद इंटरनल ब्लीडिंग का पता चला और उन्हें तुरंत भर्ती करना पड़ा। रिकवरी के आधार पर उन्हें दो से सात दिनों तक ऑब्जर्वेशन में रखा जाएगा क्योंकि ब्लीडिंग से इंफेक्शन को फैलने से रोकना जरूरी था।”

ड्रेसिंग रूम में लौटने पर अय्यर के शरीर का तापमान, पल्स रेट, बल्ड प्रेशर अनियंत्रित हो रहा था। उन्हें सांस लेने में दिक्कत के बाद के बीसीसीआई की मेडिकल टीम तुरंत अस्पताल लेकर गई। सूत्र ने कहा, “टीम के डॉक्टर और फिजियो ने कोई जोखिम नहीं लिया और उसे तुरंत हॉस्पिटल ले गए। अब वह स्थिर हैं, लेकिन यह जानलेवा हो सकता था। वह काफी मजबूत हैं और जल्द ही ठीक हो जाएंगे।”

Share This Article