राजिम, 27 अक्टूबर (वेदांत समाचार)। नवापारा राजिम के विद्यार्थियों के लिए गुरुनानक हॉल में 26 अक्टूबर को मैथ्स इंग्लिश जीनियस कॉन्टेस्ट का आयोजन किया गया। आयोजकों में मुख्य आंचल सचदेव, प्रियंका जैन एवं वर्षा अग्रवाल ने बताया कि इसमें यहां के 20 स्कूल के 125 से अधिक बच्चो ने रुचि दिखाई और अपनी मैथ्स इंग्लिश की कुशलता की परीक्षा दी। 12th के बाद किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में अच्छी रैंक लाने के लिए सालों की मेहनत लगती है, बच्चो के मस्तिष्क को परीक्षा के प्रारूप के अनुसार ढालना पड़ता है ।
कम समय में अधिक से अधिक सही उत्तर देकर सफलतापूर्वक परीक्षा देने का अभ्यास करना पड़ता है। आने वाला समय स्किल बेस्ड एजुकेशन का है। प्रतिस्पर्धा के इस दौर में यहां के बच्चो को भी उन्नति के भरपूर अवसर प्राप्त हो, इसी लक्ष्य के साथ इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बच्चो में, अभिभावकों में और आयोजकों में भरपूर उत्साह दिखाई दिया।
प्रतियोगिता पश्चात विजेता प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट, शील्ड व कैश प्राइज देकर सम्मानित किया गया. वही अन्य बच्चों को भागीदारी के लिए सर्टिफिकेट प्रदान किया गया. कार्यक्रम को सफल बनाने में आयोजक समिति, आयोजन से जुड़े स्कूल के शिक्षक का सराहनीय योगदान रहा।



