जांजगीर-चांपा में धारदार हथियार लहराकर लोगों को डराने वाला युवक गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा, 04 अप्रैल 2026। शहर में धारदार हथियार लेकर लोगों को भयभीत करने वाले एक युवक को सिटी कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से एक चाकू भी बरामद किया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि देसी शराब दुकान के पास एक व्यक्ति लोहे का धारदार हथियार लहराकर राहगीरों को डरा-धमका रहा है। सूचना मिलते ही मामले की जानकारी पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप एवं सीएसपी योगिताबाली खापर्डे को दी गई। अधिकारियों के निर्देश पर तत्काल कार्रवाई के लिए टीम रवाना की गई।

थाना प्रभारी जयप्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में पहुंची पुलिस टीम ने मौके से आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम हिमांशु उर्फ मोनू डहरिया (21 वर्ष), निवासी भाठापारा केरा रोड जांजगीर बताया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक चाकू बरामद किया गया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी जयप्रकाश गुप्ता, प्रधान आरक्षक आलोक शर्मा, प्रकाश राठौर, आरक्षक दिलीप सिंह एवं लीला राम साहू का विशेष योगदान रहा।