मॉल के बाहर गिटार बजाते दिखा ये फेमस बॉलीवुड एक्टर, देखकर हैरान हर गए लोग

नई दिल्ली 01 अक्टूबर (वेदांत समाचार): फिल्म रही ‘आशिकी 2’ के सफल एक्टर आदित्य रॉय कपूर (Aditya Roy Kapoor) एक ऐसे एक्टर हैं, जिनकी एक्टिंग की तारीफ हर बार होती है। लगता है उनकी सबसे सफल फिल्म रही ‘आशिकी 2’ का खुमार उन्हें आजकल छाया हुआ है। तभी तो वो मॉल के बाहर गाना गाते हुए नजर आए। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

बॉलीवुड एक्टर आदित्य रॉय कपूर (Aditya Roy Kapoor) ने अपनी पहली फिल्म ‘आशिकी 2’ में एक सिंगर का किरदार निभाया था लेकिन उनके फैंस शायद नहीं जानते होंगे कि आदित्य असल जिंदगी में बहुत ही अच्छा गाते हैं। आदित्य के अंदर का गायक हाल में एक इवेंट के दौरान नजर आया, जब आदित्य ने बिल्कुल ‘आशिकी 2’ के अपने किरदार की तरह हाथों में गिटार थामा बस फिर क्या उन्होंने अपने गाने से ऐसा समां बांधा कि सब देखते ही रह गए।

सोशल मीडिया पर आदित्य रॉय कपूर (Aditya Roy Kapoor) का ये वीडियो खूब देखा जा रहा है। फिल्मफेयर के इंस्टाग्राम अकाउंट से आदित्य का ये वीडियो शेयर किया गया है, आदित्य, दिल्ली में किसी इवेंट में पहुंचे हुए हैं जहां अपने फैंस के बीच वे गिटार लेकर पहुंच जाते हैं और अपने सिंगिंग से समां बांध देते हैं। वीडियो में उनके फैंस उन्हें चीयर करते सुनाई दे रहे हैं। फैंस को उनका गाना इतना पसंद आया है कि वे इसे पूरी तरह से एन्जॉय करते नजर आ रहे हैं।