[metaslider id="114975"] [metaslider id="114976"]

IND vs AUS: रोहित शर्मा और विराट कोहली के साथ 3276 दिन बाद हुआ ऐसा, इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी तो हुई मगर…

IND vs AUS: रोहित शर्मा और विराट कोहली के साथ 3276 दिन बाद हुआ ऐसा, इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी तो हुई मगर…

नई दिल्ली,19अक्टूबर : पर्थ वनडे से रोहित शर्मा और विराट कोहली की इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी हुई है. भारतीय क्रिकेट के इन दोनों दिग्गज ने इस साल मार्च में अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच खेला था. हालांकि, इस कमबैक के साथ ही उनके साथ कुछ ऐसा हुआ, जो 3276 दिन बाद होता दिखा है. दरअसल, 9 साल बाद ये दोनों खिलाड़ी एक अलग कप्तान की कप्तानी में खेलते दिखेंगे. आखिरी बार ऐसा 3276 दिन पहले यानी 29अक्टूबर 2016 को देखने को मिला था.

3276 दिन बाद रोहित-विराट के साथ क्या हुआ?
भारत ने जब इस मार्च में चैंपियंस ट्रॉफी खेला और जीता था तो उसमें रोहित शर्मा वनडे कप्तान थे. लेकिन, उसके बाद हो रही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में भारतीय टीम का कप्तान बदल चुका है. अब शुभमन गिल ने रोहित शर्मा की जगह ले ली है.

29अक्टूबर 2016 को रोहित-विराट ने एमएस धोनी की कप्तानी में न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे मुकाबला खेला था. अब 3276 दिन बाद ऐसा हुआ है, जब वो दोनों एक अलग कप्तान की कप्तानी में खेल रहे है. मतलब एक ऐसे वनडे मुकाबले में जिसमें उन दोनों में से कोई भी कप्तान नहीं हैं.

इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी तो हुई मगर…
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ वनडे से रोहित-विराट इंटरनेशनल क्रिकेट में लौट तो रहे हैं मगर इन दोनों के सामने चुनौतियां बड़ी हैं. ये दोनों खिलाड़ी फिट तो हैं मगर बगैर मैच प्रैक्टिस किए ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलने उतरे हैं. ऐसे में उनका प्रदर्शन कैसा रहता है, उस पर सभी की निगाहें हैं.

तजुर्बे को भुनाकर परफॉर्म करेंगे बेहतर!
वैसे रोहित और विराट दोनों के पास ऑस्ट्रेलिया में खेलने का अच्छा तजुर्बा है. दोनों ने वहां खूब रन भी बनाए हैं. बात ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ या ऑस्ट्रेलिया में खेलने की हो, रोहित-विराट का बल्ला ज्यादातर बार चला ही है. ऐसे में ये उम्मीद जरूर है कि अपने अनुभव से ये दोनों मैच प्रैक्टिस की कमी को पूरा करते दिख सकते हैं.

ऑस्ट्रेलिया में भारत अपना 100वां वनडे खेल रहा है, जिसमें उतरने के साथ ही रोहित शर्मा 500 इंटरनेशनल मैच खेलने वाले 5वें भारतीय बन जाएंगे.

[metaslider id="133"]

Vedant Samachar