एक कार बाइक वॉशिंग सेंटर में पिछली रात महंगे सामानों की चोरी करने के साथ यहां लगे फ्लेक्स पार कर दिए

कोरबा 22 अक्टूबर (वेदांत समाचार) । कोरबा के वार्ड क्रमांक 23 में संचालित एक कार बाइक वॉशिंग सेंटर में पिछली रात महंगे सामानों की चोरी करने के साथ यहां लगे फ्लेक्स पार कर दिए गए । आज सुबह दुकान संचालक को इसकी जानकारी हुई । उसने कंपलेक्स के संचालक पर घटना को अंजाम देने का संदेह जताया है। इस बारे में मानिकपुर पुलिस चौकी के साथ-साथ पुलिस अधीक्षक से शिकायत की गई है। कलेक्टर की जानकारी में भी इस मामले को लाना तय किया गया।

कुछ महीने पहले ही राजेश पटेल ने वाशिंग सेंटर की शुरुआत आर एस एस नगर के एक शॉपिंग कंपलेक्स में की थी। इसी के साथ यहां पर दिक्कतें शुरू हो गई। इस बीच उसकी दुकान से मशीन के अलावा अनेक सामान की चोरी हो गई । आज सुबह संचालक इसकी जानकारी हुई उसने पुलिस को इस बारे में जानकारी दी है।

पीड़ित राजेश पटेल ने बताया कि किराया को लेकर विवाद चल रहा था। जिस पर उसने कॉन्प्लेक्स के संचालक को एडवांस राशि का समायोजन करने के लिए कहा था लेकिन वह मनमानी करता रहा। इस घटना को लेकर उसी पर पूरा संदेह है।

पीड़ित पक्ष के द्वारा पुलिस को पूरे मामले से अवगत करा दिया गया है। वह चाहता है कि यहां पर भी घटना को संज्ञान में लेने के साथ आवश्यक कार्रवाई की जाए। देखना होगा कि पुलिस का रुख इस दिशा में क्या होता है।