[metaslider id="114975"] [metaslider id="114976"]

अपनी ही बहू पर खराब हुई ससुर की नियत, बनाया संबंध बनाने का दबाव, विरोध करने पर नव विवाहित के साथ किया ऐसा काम

अपनी ही बहू पर खराब हुई ससुर की नियत, बनाया संबंध बनाने का दबाव, विरोध करने पर नव विवाहित के साथ किया ऐसा काम

मैनपुरी: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक नव विवाहिता को ससुर ने अपने साथ संबंध बनाने का दबाव बनाया। जब नव विवाहिता ने इसका विरोध किया तो बंधक बना लिया और सास ने प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। अब पीड़िता ने प​रेशान होकर इसकी शिकायत पुलिस को दे दी है।

मिली जानकारी के अनुसार, मामला नगर के एक मुहल्ला का है। दरअसल, यहां रहने वाली एक महिला ने एसपी के निर्देश पर कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें उन्होंने बताया कि उनकी बेटी की शादी एक मार्च 2025 को एटा जिले के थाना जैथरा क्षेत्र के रहने वाले युवक के साथ हुई थी। शादी के बाद उसका पति दूर दूर रहता था। जब पुत्री ने पूछा तो वह बीमार होने का बहाना बनाने लगा।

जिसके कुछ दिन बाद पता चला कि पति शारीरिक रूप से अक्षम है। ये जानकर पुत्री के होश उड़ गए और उसने ये बात ससुर और सास को बताई तो ससुर ने कहा कि परेशान न हो, उनके साथ संबंध बनाकर रहो। सास ने भी ससुर का सहयोग किया। पुत्री ने पूरी बात उन्हें बताई तो उन्होंने ससुरालीजन से बात की। जिस पर वह लोग 25 लाख रुपये की मांग करने लगे। असमर्थता जताने के बाद भी वह लोग नहीं माने। पुत्री के भविष्य को देखकर वह चुप रहीं।

लेकिन 28 अप्रैल को नव विवाहिता अपने ससुर को चाय देने गई तो मौका देखकर ससुर ने उसके साथ अश्लील हरकतें करते लगा और संबंध बनाने का लगातार दबाव बनाने लगा। जब नव विवाहिता ने इसका विरोध किया तो उसे बंधंक बनाकर रखा गया। जैसे तैसे नव विवाहिता वहां से​ निकली और जैथरा थाने में शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। पीड़िता ने पुत्री के ससुरालियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने दर्ज प्राथमिकी के आधार पर जांच और कार्रवाई शुरू कर दी है।

[metaslider id="133"]

Vedant samachar