LIVE NEWS & UPDATES
12 Oct 2025 02:24 PM (IST)
IND-W vs AUS-W Live: टीम इंडिया के लिए जीत जरूरी
साउथ अफ्रीका से मिली हार के बाद भारतीय महिला टीम को इस मुकाबले को जीतना ही होगा. टीम इंडिया इस समय पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर है.
12 Oct 2025 02:06 PM (IST)
ऑस्ट्रेलिया महिला टीम
बेथ मूनी, एलिसा हीली (कप्तान), एनाबेल सदरलैंड, एशले गार्डनर, ताहलिया मैकग्राथ, सोफी मोलिनक्स, किम गार्थ, अलाना किंग, डार्सी ब्राउन, जॉर्जिया वोल, जॉर्जिया वेयरहैम, मेगन स्कुट, हीथर ग्राहम, फीबी लिचफील्ड.
12 Oct 2025 01:52 PM (IST)
भारतीय महिला टीम
प्रतिका रावल, स्मृति मंधाना, हरलीन देयोल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, ऋचा घोष, श्री चरणी, क्रांति गौड़, रेनुका सिंह ठाकुर, अमनजोत कौर, उमा छेत्री, अरुंधति रेड्डी, राधा यादव.
12 Oct 2025 01:40 PM (IST)
World Cup 2025: कितने बजे होगी शुरुआत?
भारत और ऑस्ट्रेलिया का मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 3.00 बजे से शुरू होगा. इस मैच का टॉस आधे घंटे पहले यानि दोपहर 2:30 बजे होगा.
12 Oct 2025 01:39 PM (IST)
Ind W vs Aus W: भारत का चौथा मैच
महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 में टीम इंडिया आज ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगी. भारत ने शुरुआती 3 मैचों में से 2 में बाजी मारी है, लेकिन पिछले मैच में उसे हार मिली थी.
महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 में टीम इंडिया अपना चौथा मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलेगी. दोनों टीमों के बीच ये मैच विशाखापट्टनम के डॉ. वाईएस राजशेखर रेड्डी स्टेडियम में खेला जाएगा.हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में टीम इंडिया ने श्रीलंका और पाकिस्तान को हराकर टूर्नामेंट में शानदार शुरुआत की थी, लेकिन साउथ अफ्रीका ने भारत के विजय अभियान को रोक दिया था. ऐसे में भारतीय टीम की नजर जीत की पटरी पर लौटने पर रहने वाली है.
हेड टू हेड रिकॉर्ड
महिला वनडे क्रिकेट के इतिहास में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अब तक 59 मैच हुए हैं. इसमें 48 मुकाबलों में ऑस्ट्रेलिया ने बाजी मारी है, जबकि भारतीय महिला टीम केवल 11 बार ही जीत हासिल कर पाई है. वहीं, महिला वनडे वर्ल्ड कप में भारत और ऑस्ट्रेलिया 13 बार आमने-सामने हुए हैं, जिनमें से ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 10 बार जीत हासिल की है, जबकि भारतीय महिला टीम ने 3 मैच ही जीत सकी है.



