Vedant Samachar

पति की कमजोरी का फायदा उठाता है जेठ, आधी रात करता है ये डिमांड, विरोध करने पर बोला- मेरे से ही पूरी कर लो अपनी..

Vedant samachar
2 Min Read

आगरा: 6 महीने पहले हुई शादी के बाद अपनी दास्तान लेकर एक महिला थाने पहुंची और पति की शारीरिक कमजोरी से परेशान होने के साथ-साथ जेठ पर छेड़छाड़ और दहेज की मांग का आरोप लगाया। महिला की बात सुनकर पुलिस भी हैरान रह गई। नवविवाहिता का आरोप है कि पति के शारीरिक कमजोरी का फायदा उठाकर जेठ ने उसके साथ छेड़खानी करता है। वो रोज उससे अश्लील हरकत करता। महिला की शिकायत पर पुलिस FIR दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

मामला मामला उत्तर प्रदेश की ताजनगरी आगरा के जगदीशपुरा थाना क्षेत्र का है। यहां की रहने वाली महिला का आरोप है कि उसकी शादी धोखे से करवाई गई है। पति शारीरिक रूप से कमजोर है। और ये बात शादी से पहले उससे और उसके परिवार से छिपाई गई थी। जब भी महिला अपने पत्नी से कहती है कि डॉक्टर से चेकअप करवा लो, तो वो उसे मारता-पीटता है। उससे गाली-गलौज करता है। महिला ने बताया कि उसकी शादी 6 महीने पहले ही कमला नगर में रहने वाले युवक के साथ हुई। शादी के बाद उसे पता चला कि पति शारीरिक रूप से कमजोर है। जिसके बाद पति को डॉक्टर को दिखाने कहा तो गाली-गलौज कर दुर्व्यवहार किया।

आगे नवविवाहिता ने बताया कि पति के शारीरिक कमजोरी का फायदा उठाकर जेठ ने उसके साथ छेड़खानी करने लगा। वो रोज उससे अश्लील हरकत करता। आधी रात मैसेज में गंदी डिमांड करता है। इतना ही नहीं वह शारीरिक जरूरत पूरी करने की भी बात कहता है। जब जेठ की हरकतों की जानकारी सुसरालवालों को दी तो बातों को नजरअंदाज करते हुए और दहेज की मांग की। ससुरालवालों ने कार और फ्लैट मांगा और घर से बाहर निकाल दिया। पुलिस ने मामले की जांच कर कार्रवाई करने की बात कही है।

Share This Article