महाराष्ट्र में सक्रिय हुई ‘लोन वुल्फ’ रणनीति, अकेलेपन-अवसाद को हथियार बना युवाओं का ब्रेनवॉश कर रहा ISIS – vedantsamachar.in

महाराष्ट्र में सक्रिय हुई ‘लोन वुल्फ’ रणनीति, अकेलेपन-अवसाद को हथियार बना युवाओं का ब्रेनवॉश कर रहा ISIS

नई दिल्ली 29 अप्रैल 2026। सा पैटर्न देखने को मिल रहा है, जिसमें आतंकी संगठन आईसिस यानी इस्लामिक स्टेट ने केरल के अलावा महाराष्ट्र पर भी अपना ध्यान केंद्रित किया है। सोमवार को ठाणे में दो सुरक्षा गार्डों पर कथित तौर पर ‘लोन वुल्फ’ के हमले के अलावा राज्य में और कई घटनाएं भी सामने आई हैं। ठाणे के हमलावर जैब जुबैर अंसारी ने एक नोट में लिखा था कि यह हमला आईसिस में शामिल होने की दिशा में उसका पहला कदम है।

एक अधिकारी ने बताया कि इस हमले का पैटर्न आईसिस की ‘किताबी’ रणनीति से पूरी तरह मेल खाता है। यह ‘लोन वुल्फ’ हमला है और जुबैर ने आईसिस के मैनुअल का पालन किया है, जो पिछले आठ वर्षों से प्रचलन में है।

एक आइबी अधिकारी ने बताया कि आईसिस महाराष्ट्र के लोगों तक तेजी से अपना प्रचार-प्रसार कर रहा है। हालांकि, इस संगठन के लिए दक्षिण भारत हमेशा से कट्टरपंथ फैलाने का मजबूत गढ़ रहा है, लेकिन अब इसने काफी हद तक महाराष्ट्र पर भी अपना ध्यान केंद्रित कर लिया है।