CG NEWS : मजदूर की लाश सांस्कृतिक भवन के पास मिली… – vedantsamachar.in

CG NEWS : मजदूर की लाश सांस्कृतिक भवन के पास मिली…

दुर्ग, 26 अप्रैल (वेदांत समाचार)। हत्या की जघन्य वारदात जेवरा चौकी क्षेत्र के करहीडीह में हुई है, जहां शनिवार रात एक मजदूर की निर्मम हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान नारायण निषाद के रूप में हुई है, जो मूल रूप से बेरला का रहने वाला था। वह करहीडीह में किराए के मकान में रहकर मजदूरी करता था। रात में सांस्कृतिक भवन के पास उसका शव लहूलुहान हालत में मिला। उसके सिर और चेहरे को भारी पत्थर से बुरी तरह कुचल दिया गया था।

सूचना मिलने पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार नारायण निषाद अपनी पत्नी से विवाद के बाद अलग रह रहा था। उसकी पत्नी करहीडीह में ही अपने मायके में रह रही थी। इसी वजह से नारायण बेरला से आकर भिलाई में रहने लगा था और मजदूरी कर अपना गुजारा कर रहा था। हालांकि हत्या के पीछे की वजह अभी साफ नहीं हो पाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी की तलाश के लिए टीम बनाई गई है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।