रायपुर पहुंचे विदेश मंत्री एस जयशंकर, शिक्षा ने किया आत्मीय स्वागत, इन कार्यक्रम में होंगे शामिल... - vedantsamachar.in

रायपुर पहुंचे विदेश मंत्री एस जयशंकर, शिक्षा ने किया आत्मीय स्वागत, इन कार्यक्रम में होंगे शामिल…

रायपुर, 04 अप्रैल (वेदांत समाचार) : रायपुर स्थित भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) के 15वें वार्षिक दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने विदेश मंत्री एस जयशंकर शनिवार सुबह रायपुर पहुंचे। एयरपोर्ट पर शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने उनका आत्मीय स्वागत किया।

स्वागत के बाद वे सीधे एयरपोर्ट से नवा रायपुर स्थित आईआईएम परिसर के लिए रवाना हो गए। दीक्षांत समारोह में विदेश मंत्री स्टूडेंट्स को संबोधित करेंगे। अपने संबोधन में वे मैनेजमेंट, लीडरशिप, वैश्विक परिप्रेक्ष्य और करियर से जुड़े टिप्स देंगे। कार्यक्रम में सफल छात्रों को डिग्री और मेडल दिए जाएंगे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद विदेश मंत्री आज ही रायपुर से वापस रवाना हो जाएंगे। उनका वापसी कार्यक्रम दोपहर 2 बजे निर्धारित है।