कोरबा, 24 अप्रैल 2026 (वेदांत समाचार)।शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोरकोमा के प्राचार्य पी.एल. टण्डन को उनके 37 वर्षों के गौरवमयी एवं उत्कृष्ट सेवाकाल पूर्ण होने पर भावभीनी विदाई दी गई। सेवानिवृत्ति (30 अप्रैल 2026) के पूर्व 23 अप्रैल को होटल टॉप इन टाउन, कोरबा में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का संचालन त्रिपाठी सर ने किया। समारोह की शुरुआत में विद्यालय परिवार के समस्त शिक्षकों ने प्राचार्य टण्डन को शाल, श्रीफल एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने उनके लंबे सेवाकाल, अनुशासनप्रियता तथा शिक्षा क्षेत्र में दिए गए महत्वपूर्ण योगदान की सराहना की।श्री बी.आर. रंगारी ने कहा कि 37 वर्षों तक शिक्षा के क्षेत्र में निष्ठापूर्वक सेवा देना अपने आप में गर्व की बात है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि प्राचार्य टण्डन ने अपने कार्यकाल में विद्यालय को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। उनकी कार्यशैली एवं नेतृत्व क्षमता को सभी ने प्रेरणादायक बताया।समारोह में विद्यालय की पूर्व प्राचार्य श्रीमती एस. कक्ष्प वाल्टर, दीपेश यादव, सुभाष उरांव, बसंत खांडे (व्याख्याता), माधुरी त्रिपाठी, विनीता पाटले, नीता वर्मा, डालिया कर, अभिलाषा विश्वकर्मा, शोभा यादव, नीतू साहू सहित अनेक शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। इसके अलावा इंजीनियर संतोष प्रसाद (पूर्व राष्ट्रीय सचिव, युवा इंटक), आकाश टण्डन (राज्य कर निरीक्षक, GST), विजय कैवर्त (सहायक आयुक्त, GST), अनीमो सिंह (सहायक आयुक्त, GST), प्रशांत मिश्रा (मंडी निरीक्षक), शुभम अग्रवाल एवं अर्पित शर्मा (व्यवसायी) भी कार्यक्रम में शामिल हुए।समारोह के अंत में सभी ने प्राचार्य पी.एल. टण्डन के स्वस्थ, सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

