सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया ने अपने लोकप्रिय स्कूटर Suzuki Avenis स्पेशल एडिशन के लिए एक नया कलर ऑप्शन लॉन्च किया है. अब यह स्कूटर ड्यूल-टोन कलर कॉम्बिनेशन में उपलब्ध होगा, जिसमें Pearl Glacier White और Metallic Oort Gray का शानदार कोम्बो दिया गया है. कंपनी का कहना है कि यह नए कलर स्कूटर को एक फ्रेश और स्टाइलिश लुक देंगे, जबकि इसके फीचर्स और परफॉर्मेंस पहले जैसे ही रहेंगे.
यह नया अपडेट खासतौर पर उन ग्राहकों को ध्यान में रखकर लाया गया है, जो अपने स्कूटर में अलग और अट्रैक्टिव डिजाइन चाहते हैं. आज के युवा ग्राहक स्टाइल और यूनिक लुक को ज्यादा महत्व देते हैं और इसी को ध्यान में रखते हुए सुजुकी ने यह नया कलर ऑप्शन पेश किया है. भारतीय बाजार में इस स्पेशल एडिशन क कीमत ₹86,677 एक्स-शोरूम से शुरू होती है. कंपनी के सेल्स और मार्केटिंग वाइस प्रेसिडेंट दीपक मुटरेजा ने कहा कि यह नया कलर ऑप्शन खासकर युवा और स्टाइल पसंद करने वाले ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए लाया गया है. इसके अलावा सुजुकी फिलहाल Avenis का Naruto Shippuden के साथ एक खास कोलैबरेशन भी चला रही है, जिससे युवा ग्राहकों के बीच इसकी लोकप्रियता और बढ़े.
परफॉर्मेंस और राइवल
स्कूटर के इंजन में कोई बदलाव नहीं किया गया है. इसमें पहले की तरह 124.3cc का ऑल-एल्युमिनियम, फोर-स्ट्रोक, सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया है. यह इंजन सुजुकी ईको परफॉर्मेंस (SEP) तकनीक के साथ आता है, जो बेहतर माइलेज और स्मूद परफॉर्मेंस देने में मदद करता है. यानी नया रंग आने के बावजूद इसकी परफॉर्मेंस में कोई कमी नहीं आएगी. स्कूटर का मुकाबला TVS NTorq 125, Yamaha RayZR 125 Fi Hybrid, Honda Grazia 125 और Hero Xoom 125 जैसे मॉडलों से है.
स्कूटर के फीचर्स
फीचर्स के मामले में भी Suzuki Avenis काफी एडवांस है. इसमें LED हेडलाइट और LED टेललाइट दी गई हैं, जो न सिर्फ बेहतर विजिबिलिटी देती हैं बल्कि स्कूटर को प्रीमियम लुक भी देती हैं. इसके अलावा इसमें स्प्लिट ग्रैब रेल्स भी मिलते हैं, जो पीछे बैठने वाले के लिए आरामदायक होते हैं. इस स्कूटर का सबसे खास फीचर है इसका Bluetooth-enabled डिजिटल LCD इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, जो Suzuki Ride Connect सिस्टम के साथ आता है. इस फीचर के जरिए राइडर अपने स्मार्टफोन को स्कूटर से कनेक्ट कर सकता है और कॉल, मैसेज अलर्ट, नेविगेशन जैसी सुविधाओं का लाभ उठा सकता है.
