बड़ी खबर : इन मंत्रियों ने दिया इस्तीफा, और इन राज्य मंत्रियों को मिला सकती है बड़ी जिम्मेदारी…

नई दिल्ली । मोदी मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। रमेश पोखरियाल के अलावा संतोष गंगवार, देबोश्री चौधरी, सदानंद गौड़ा की भी कैबिनेट से छुट्टी हो गई है। इसके अलावा कैबिनेट विस्तार में नए मंत्रियों के शपथ ग्रहण के अलावा कुछ मंत्रियों का प्रमोशन भी हो सकता है।

मोदी मंत्रिमंडल के विस्तार से पूर्व दो केंद्रीय मंत्रियों ने अपना इस्तीफा दे दिया है। जिन मंत्रियों ने इस्तीफा दिया है उनमे केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल तथा वित्त राज्य मंत्री संतोष गंगवार शामिल हैं। इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और ज्योतरादित्य सिंधिया ने उनके आवास पर मुलाकात की है।

सूत्रों के अनुसार अनुराग ठाकुर, पुरुषोत्तम रुपाला और जी. किशन रेड्डी को कैबिनेट में बड़ी ज़िम्मेदारी मिल सकती है। वहीं उत्तराखंड से अजय भट्ट को मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है। अजय भट्ट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके आवास पर मुलाकात की है। पुराने और नए चेहरों को मिलाकर 40 से ज्यादा मंत्री आज शपथ ले सकते हैं।