मोदी की नई कैबिनेट में 13 इंजीनियर, 5 डॉक्टर-11 महिलाओं को मौका

0 मोदी मंत्रिमंडल विस्तार में 43 नेता ले सकते हैं केंद्रीय मंत्री पद की शपथ।


नई दिल्ली । केंद्र सरकार केमंत्रीमण्डल विस्तार में 43 नेता मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक आज शाम 6 बजे शपथ लेने वाले संभावित चेहरों में ज्योतिरादित्य सिंधिया, सर्वानंद सोनोवाल, अजय भट्ट, कपिल पाटिल, शांतनु ठाकुर, पशुपति पारस, नारायण राणे, मीनाक्षी लेखी, शोभा करांडलजे, अनुप्रिया पटेल, हिना गावित, अजय मिश्रा, सुनीता दुग्गल, भागवत कराड, भारती पवार, भानु प्रताप वर्मा, मनोज तिवारी और आरसीपी सिंह शामिल हैं।


कैबिनेट विस्तार में 13 इंजीनियर, 5 डॉक्टरों को मौका मिलेगा। इसके साथ मोदी की नई टीम में 11 महिलाओं को मौका मिल सकता है। कैबिनेट में चार पूर्व मुख्यमंत्रियों को शामिल किया जाएगा।