Shibu Soren Passes Away: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का आज निधन हो गया। उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद वेंटिलेटर पर रखा गया था। बताया जा रहा है कि पूर्व सीएम को किडनी से जुड़ी समस्या भी थी।
Shibu Soren Passes Away: झारखंड के पूर्व CM शिबू सोरेन का निधन हो गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने गंगाराम अस्पताल में अंतिम सांस ली है। 19 जून को शिबू सोरेन की तबीयत बिगड़ी, जिसके बाद उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस पर झारखंड के सीएम हेमत सोरेन ने भी ट्वीट कर लिखा कि ‘गुरुजी हम सभी को छोड़कर चले गए, आज मैं शून्य हो गया हूं।’ बता दें कि शिबू सोरेन स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं से जूझ रहे थे।
आज सुबह हुआ निधन
मीडिया एजेंसी के मुताबिक, शिबू सोरेन ने आज सुबह 8:56 बजे अंतिम सांस ली। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। वह किडनी की बीमारी से पीड़ित थे और डेढ़ महीने पहले उन्हें स्ट्रोक भी हुआ था। बताया जा रहा है कि उनको पिछले एक महीने से लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया था। उनके देहांत की जानकारी पूर्व CM शिबू सोरेन के बेटे और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने एक्स पर दी है।



